6.5 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeराज्य'इतनी झूठी है ये पाकिस्तानी सेना', अटैक का नाम Bunyan-al-Marsoos रखने पर...

‘इतनी झूठी है ये पाकिस्तानी सेना’, अटैक का नाम Bunyan-al-Marsoos रखने पर ओवैसी ने लगाई क्लास

Published on

हैदराबाद ,

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की सेना और सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपने सैन्य ऑपरेशन को ‘Bunyan-al-Marsoos’ नाम दिया है, जो कि क़ुरान की एक आयत से लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर तुम अल्लाह से मोहब्बत करते हो, तो एक मजबूत दीवार की तरह खड़े हो जाओ.ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और हुकूमत झूठों का टोला है. ओवैसी ने कहा कि उसी आयत में आगे कहा गया है कि तुम वो बातें क्यों कहते हो जो खुद करते नहीं? पाकिस्तान वाले तो पूरी आयत को समझना ही नहीं चाहते.

ओवैसी ने आगे कहा कि जब वे पूर्वी पाकिस्तान (आज का बांग्लादेश) में बंगाली मुसलमानों पर गोली चला रहे थे, तब क्या वो ‘दीवार’ बनकर खड़े थे? उस वक्त तो उन्होंने लाखों मुसलमानों का नरसंहार किया था. बता दें कि ओवैसी पाकिस्तान के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे हैं. ओवैसी ने 2 दिन पहले कहा था कि सर्वदलीय बैठक में मैंने हमारी सेना की तारीफ की. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. मैंने बैठक में कहा कि हमें टीआरएफ के खिलाफ इंटरनेशनल कैंपेन चलाना चाहिए, खासतौर से सिक्योरिटी काउंसिल इसका ऐलान करें.

पाकिस्तान के खिलाफ तीखा हमला
ओवैसी ने कहा था कि हमें अमेरिका को बताना है कि वो अपने ही मुल्क में टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करें. उन्होंने कहा कि फरवरी 2025 में हाफिज सईद के बेटे ने एक स्पीच में कहा था कि हम 2025 में जिहाद करेंगे. ये जिहाद का नाम लेकर भारत में कत्ल करना चाहते हैं. आतंक फैलाना चाहते हैं. हम संयुक्त राष्ट्र से आग्रह करते हैं कि टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करे. पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में रखा जाए.

मंच से लगाए थे PAK के खिलाफ नारे
इतना ही नहीं, इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ओवैसी पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं. एक मंच पर खड़े असदुद्दीन ओवैसी गरजते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत जिंदाबाद कहते नजर आ रहे थे.

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

गौतम नगर थाना क्षेत्र के तीन बच्चों के हत्यारे ने अब ‘गुरु बहन’ को उतारा मौत के घाट

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर में एक दिल दहला देने...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...