1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान कर रहा समझौते का घोर उल्लंघन, सेना को दिए जवाब देने...

पाकिस्तान कर रहा समझौते का घोर उल्लंघन, सेना को दिए जवाब देने के निर्देश… भारत की PAK को दो टूक

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई नहीं करने के समझौते का पाकिस्तान ने चंद घंटों में ही उल्लंघन कर डाला। जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक की सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ ने साबित कर दिया कि पड़ोसी मुल्क की नीयत में खोट है। भारत ने इस नापाक हरकत पर कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस घटना की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

पाकिस्तान की ओर से तोड़ा गया समझौता
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान की इस हरकत को ‘बेहद निंदनीय’ करार देते हुए कहा, “भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति बनी थी, पिछले कुछ घंटों से उस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना इस घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है, यह अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है। पाकिस्तान इस कायराना हरकत का जिम्मेदार है और उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।”

सीमा पर चौकसी
मिस्री ने आगे कहा, ‘हमारा मानना है कि पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। सेना इस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।” भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोनों को नाकाम करने और किसी भी नापाक मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए कमर कस ली है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।”

पाकिस्तान फिर बढ़ा रहा तनाव
पाकिस्तान की इस बेशर्मी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह शांति का दुश्मन है। विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा कि भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन सीमा पर ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस घटना ने दोनों देशों के बीच तनाव को और गहरा कर दिया है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस्लामाबाद की अगली चाल पर टिकी हैं।

पाकिस्तान को भारत की चेतावनी
पाकिस्तान की इस धोखेबाजी ने न केवल समझौते की भावना को ठेस पहुंचाई, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता को भी खतरे में डाल दिया। भारत ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। सीमा पर भारतीय सेना की चौकसी और सख्ती से पाकिस्तान के मंसूबों को हर बार नाकाम किया जाएगा।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...