23.7 C
London
Sunday, August 24, 2025
Homeग्लैमर‘समझ रहे हैं न…’, नेहा सिंह राठौर ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर...

‘समझ रहे हैं न…’, नेहा सिंह राठौर ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की खबर के बाद किया ऐसा पोस्ट, बोलीं- बिहार का चुनाव…

Published on

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ तनाव का दौर अब आखिरकार खत्म हो गया है। दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर शनिवार को सहमति बन गई और इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। ऐसे में अब इस पर बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। अभी तक स्वरा भास्कर, रवीना टंडन, करण जौहर और करीना कपूर समेत कई स्टार्स ने रिएक्ट किया। ऐसे में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर कैसे पीछे रहने वाली थीं।

उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसे लेकर एक ट्वीट किया और सीजफायर की खुशी जाहिर की, लेकिन इसके बाद जो उन्होंने लिखा वह एक बार फिर चर्चा में आ गया है। उनका यह ट्वीट अब लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा और यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

नेहा सिंह ने फिर कियाट्वीट
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होते ही नेहा सिंह राठौर ने एक्स हैंडल पर अपना रिएक्शन दिया। लोक गायिका ने लिखा, “सीजफायर की खबर सुखद है, बाकी बिहार का चुनाव बिहार के मुद्दों पर ही होना चाहिए। समझ रहे हैं न। लास्ट में उन्होंने हैशटैग सीजफायर और हैशटैग बिहार चुनाव भी दिया।

पहले भी कर चुकी हैं कई सवाल
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब नेहा सिंह राठौर ने ऐसा कोई ट्वीट किया हो। इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार पर सवाल उठा चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सवाल किए थे। नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि 2000 पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पहलगाम में व्यवस्था क्या थी, घायल लोगों को एम्बुलेंस क्यों नहीं मिली?

Latest articles

भेल के समिति डायरेक्टरो ने जताया विरोध

भोपाल lभेल के समिति डायरेक्टरो ने जताया विरोध,शनिवार को बी.एच.ई.एल. की सम्मानित थ्रिफ्ट सोसाइटी...

विहिप की जिला बैठक में स्थापना दिवस,संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई,नव दायित्व की घोषणा की

बड़वाह से सचिन शर्मा विहिप की जिला बैठक में स्थापना दिवस,संगठन के विस्तार पर चर्चा...

एलडीसीई सहायक उप निरीक्षक/कार्य की दीक्षांत परेड/शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्रीय प्रषिक्षण केन्द्र बड़वाह मे सम्पन्न हुआ

बड़वाह से सचिन शर्मा एलडीसीई सहायक उप निरीक्षक/कार्य की दीक्षांत परेड/शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्रीय प्रषिक्षण...

More like this