10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना का शतक, विश्व में ऐसा...

फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना का शतक, विश्व में ऐसा करने वाली बनी मात्र तीसरी प्लेयर

Published on

कोलंबो

श्रीलंका, भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच ट्राय सीरीज का आयोजन श्रीलंका में हो रहा है। इसका फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने कमाल कर दिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया। स्मृति मंधाना ने 92 बॉल में अपना शतक पूरा किया। यह उनका 11वां वनडे शतक था। बता दें कि मंधाना भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

स्मृति मंधाना ने एक और बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
स्मृति मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे ऊपर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग ही हैं। मेग लैनिंग के नाम 15 तो सूजी बेट्स के नाम 13 शतक हैं।

मंधाना 116 रन बनाकर हुई आउट
स्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ ट्राय सीरीज के फाइनल में 101 गेंद का सामना कर 116 रन बनाकर आउट हो गई। उन्होंने 114.85 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 15 चौके और 2 छक्के लगाए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...