16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'पैन-इंडिया फिल्म एक बहुत बड़ा घोटाला… 1000 करोड़ के पीछे सब', बोले...

‘पैन-इंडिया फिल्म एक बहुत बड़ा घोटाला… 1000 करोड़ के पीछे सब’, बोले अनुराग कश्यप

Published on

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘फुले’ की रिलीज टलने और सेंसर बोर्ड की आलोचना के बीच ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजक बातें कही थी. जिसके बाद उन्हें माफी मांगना पड़ी. अब अनुराग कश्यप ने पैन-इंडिया फिल्म को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि फिल्म मेकर्स हर प्रोजेक्ट में भारी पैसा लगाते हुए एक ही फॉर्मूले को दोहरा रहे हैं, जिसमें ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर असफल हो रहे हैं.

‘पैन-इंडिया है घोटाला’
अनुराग कश्यप ने कहा कि मेरे लिए पैन-इंडिया एक बहुत बड़ा घोटाला है. पैन-इंडिया एक शब्द है. एक फिल्म तभी पैन इंडिया होती है, जब वह पैन-इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करती है. कोई फिल्म बनने से पहले कैसे पैन-इंडिया हो सकती है? फिल्म तीन से चार साल तक प्रोडक्शन में लगती है, जिसमें बहुत लोग शामिल होते हैं. इसलिए सारा पैसा फिल्म में नहीं जाता. कहानी-अभिनेता वही है लेकिन पैसा इस बड़े सेटों को जाता है, जिसका कोई मतलब नहीं है.

‘हजार करोड़ के पीछे भाग रहे हैं’
द हिंदू को दिए गए अपने इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि इसमें सिर्फ 1% ही काम करता है और वह 1% पूरे भारत में घूमता है. कुछ ऐसी फिल्में सफल हुईं जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी, जैसे ‘स्त्री 2’. इसने हॉरर कॉमेडी की दुनिया शुरू कर दी. जब ‘उरी’ सफल हुई तो सभी ने राष्ट्रवादी फिल्में बनाना शुरू कर दिया. ‘बाहुबली’ के बाद सभी ने प्रभास या किसी और कलाकार के साथ बड़ी फिल्में बनानी शुरू कर दी. ‘केजीएफ’ की सफलता के बाद हर कोई वैसी फिल्म बनाने लगा और यही से कहानी में गिरावट शुरू हो गई.

‘पैसों के पीछे भाग रहे सब’
अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि ऐसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों की सफलता को दोहराने के लिए फिल्म निर्माता ऑडियंस का ध्यान हटाने के लिए कहानी से बचते हैं और हर दो तीन मिनट बाद एक आइटम दिखाते हैं. यह सब एक फॉर्मूला बन जाता है, क्योंकि हर कोई 800-900-1000 करोड़ रुपये के पीछे भाग रहा है. आंकड़े बढ़ रहे हैं लेकिन पिछले 5 सालों में पांच से छह फिल्में यहां तक पहुंची है. जबकि हम हर साल 1000 से ज्यादा फिल्में बना रहे हैं.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...