16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'सिर्फ साउथ में बचे हैं हीरो, बॉलीवुड में अब…', साजिद खान ने...

‘सिर्फ साउथ में बचे हैं हीरो, बॉलीवुड में अब…’, साजिद खान ने किस पर कसा तंज?

Published on

फिल्ममेकर साजिद खान ने हाल ही में हिंदी सिनेमा को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हीरो सिर्फ अब साउथ में ही बचे हैं. इसलिए उनकी एंट्री धमाकेदार होती है. बॉलीवुड में असली हीरो की कमी आ चुकी है. साजिद खान ने ये बात एक इंटरव्यू में कही.

हीरो के मायने अब सिर्फ साउथ में- साजिद
बेबी, हाउसफुल और हमशक्ल जैसी फिल्मों के लिए फिल्ममेकर साजिद खान जाने जाते हैं. कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में उन्होंने हिंदी सिनेमा को लेकर कहा कि बॉलीवुड में हीरो जैसी कोई चीज नहीं बची है. अब फिल्मों में सिर्फ लीड होते हैं, एक्टर्स नहीं होते. साजिद ने कहा कि आज की तारीख में कोई एक्टर नहीं, लीड हैं. हीरो बहुत ही कम होते हैं, हीरो के मायने अब सिर्फ साउथ में हैं. इसलिए उनकी एंट्री धमाकेदार होती है. वो कभी फिल्म में ऐसा कदम नहीं उठाते जो समाज के लिए गलत होगा.

अमिताभ-घर्मेंद्र असली हीरो- साजिद
साजिद खान ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, और मिथुन चक्रवर्ती को असली हीरो बताया है. उन्होंने कहा कि ये सिनेमाघरों में लोगों को खींच लाते थे. उन्होंने कहा कि अब चीजें इस हद तक बदल गई हैं कि आजकल कोई भी फिल्म कर सकता है क्योंकि हीरो की कीमत कम हो गई है. उनकी जगह केवल लीड निभाने वाले एक्टर्स ने ले ली है.

हीरो को बॉडी की जरूरत नहीं- साजिद
साजिद खान ये भी बताया कि फिल्मी दुनिया में चीजें कितनी तेजी से बदली है. उन्होंने कहा कि पहले हीरो को बॉडी की जरूरत नहीं थी. विनोद खन्ना, अमिताभ, धर्मेंद्र जैसे सितारे फिट नहीं थे लेकिन उनकी आंखों की आग सब कुछ बयां कर देती थी. उन्होंने बॉलीवुड में जिम के क्रेज और बॉडी बिल्डिंग का क्रेडिट संजय दत्त और सलमान खान को दिया. उन्होंने कहा आज के समय बॉडी नया ट्रेंड बन गया है.

साजिद ने एनिमल में रणबीर कपूर के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि अगर रणबीर कपूर एनिमल में बॉडी नहीं भी बनाते तो भी वो उतना इफेक्ट डाल सकते थे, क्योंकि उनकी आंखों में एग्रेशन था. उन्होंने गदर 2 में सनी देओल का ज्रिक भी किया, उन्होंने कहा कि सनी के पास जिम बॉडी नहीं थी, लेकिन फिर भी वे स्क्रीन पर ताकतवर दिखते थे.

साजिद खान का करियर
बता दें कि साजिद खान कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान के भाई हैं. उन्होंने डरना जरूरी है से डायरेक्शन की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्होंने हे बेबी, हाउसफुल, हिम्मतवाला और हमशक्ल जैसी फिल्मों से पहचान बनाई. हालांकि हिम्मतवाला और हमशक्ल के सुपरफ्लॉप होने के बाद वे डायरेक्शन से दूर हो गए.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...