10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपोप लियो ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का किया स्वागत, कहा- अब स्थायी शांति...

पोप लियो ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का किया स्वागत, कहा- अब स्थायी शांति की उम्मीद

Published on

नई दिल्ली ,

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर कैथोलिक चर्च के नव-निर्वाचित पोप लियो XIV (Pope Leo XIV) ने खुशी जताई और आशा व्यक्त की कि ये कदम दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसी देशों के बीच स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा. पोप लियो ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में अपने पहले सार्वजनिक संदेश में कहा कि आज की दुनिया टुकड़ों में बंटे थर्ड वर्ल्ड वॉर की स्थिति में जी रही है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के संदर्भ में अब और युद्ध नहीं की वैश्विक अपील की.

पोप लियो ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की खबर से खुशी हुई. आशा है कि यह समझौता बातचीत के ज़रिए स्थायी शांति की ओर बढ़ेगा.पोप लियो XIV ने न केवल भारत-पाक शांति की अपील की, बल्कि यूक्रेन युद्ध और ग़ाज़ा संकट पर भी गहरी चिंता जताई. उन्होंने यूक्रेन की पीड़ा पर दुख व्यक्त किया और ग़ाज़ा में तत्काल युद्धविराम, मानवीय सहायता और बंधकों की रिहाई की मांग की.

ये प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी. हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की थी कि दोनों देशों में 10 मई की शाम 5 बजे से युद्धविराम पर सहमति बनी, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में इस समझौते का उल्लंघन कर दिया और ड्रोन अटैक किए.

Latest articles

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...