3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'LoC के गांववाले अभी न लौटें अपने घर', भारत-पाकिस्तान में थमी गोलाबारी...

‘LoC के गांववाले अभी न लौटें अपने घर’, भारत-पाकिस्तान में थमी गोलाबारी के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्यों किया ये ऐलान?

Published on

श्रीनगर

जम्मू कश्मीर में अधिकारियों ने रविवार को सीमावर्ती गांवों के लोगों से कहा कि वे अपने घरों पर वापस न लौटें। क्योंकि अभी इन क्षेत्रों को साफ किया जाना है और किसी भी अज्ञात गोला-बारूद को हटाना है। दरअसल बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के पास के गांवों के 1.25 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। क्योंकि उनके घरों को पाकिस्तानी गोलाबारी का निशाना बनाए जाने का बहुत अधिक खतरा था।

पुलिस की एडवाइजरी में क्या?
जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से जारी एक एडवाइजरी में कहा गया कि सीमावर्ती गांवों में वापस न लौटें। पाकिस्तानी गोलाबारी के बाद अज्ञात गोला-बारूद के बिखरे होने से जान जोखिम में पड़ सकती है। इसमें कहा गया है कि बम निरोधक दस्तों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जाएगा। ताकि गांवों को साफ किया जा सके और उन सभी अज्ञात बमों को हटाया जा सके। इनसे जान का नुकसान हो सकता है। इसमें कहा गया कि 2023 में नियंत्रण रेखा के पास बचे हुए बमों में विस्फोट होने से 41 लोगों की जान चली गई। परामर्श में निवासियों के गांवों की ओर लौटने के खतरों का जिक्र किया गया है।

भारत में 26 लोगों की मौत
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम टेरर अटैक में 26 लोगों की मौत होने के बाद बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया था। तब से लेकर अब तक भारत में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक 18 लोगों की मौत पुंछ में हुई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

गोलीबारी-सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमतिचार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी व सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति बनी थी। हालांकि, कुछ घंटों बाद नयी दिल्ली ने इस्लामाबाद पर इस समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। देर रात संवाददाता सम्मेलन में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान से इस उल्लंघन को लेकर उचित कदम उठाने और स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारीपूर्वक निपटने का आह्वान किया था।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...