21.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान के 11 एयरबेस पर सफल अटैक… सरगोधा तक घुसने की क्षमता…...

पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर सफल अटैक… सरगोधा तक घुसने की क्षमता… बीजेपी नेता ने बताया कैसे बैकफुट पर आया पड़ोसी

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी तनाव अब कुछ कम होता नजर आ रहा है। खास तौर से पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और एयर स्ट्राइक की, उससे पड़ोसी मुल्क को तगड़ा झटका लगा है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने पाकिस्तान के कई टेररिस्ट कैंप को टारगेट किया। अब सीजफायर पर सहमति के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष ने इस मुद्दे पर रिएक्ट किया है।

बीजेपी नेता ने कहा कि दुनिया ने देख लिया कि भारत क्या कर सकता है। भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर सफल अटैक किया। इसके बाद पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) को भारतीय डीजीएमओ के पास फोन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बीएल संतोष ने पाकिस्तान को घेरा
बीएल संतोष ने एक्स पर किए गए पोस्ट में पाकिस्तान को जमकर टारगेट किया। उन्होंने कहा कि ’11 एयरबेस पर कुछ ही मिनटों में बमबारी की गई, जिसके बाद पाकिस्तान को भारत के DGMO को फोन करना पड़ा। यह तब हुआ जब भारत ने 96 घंटों तक लगभग हर पाकिस्तानी हमले को रोका था। दुनिया ने देखा कि भारत क्या कर सकता है।

पाकिस्तान के इन 11 एयरबेस को किया गया टारगेट
बीजेपी नेता ने उन 11 एयरबेस के नाम भी बताए जिन पर भारतीय आर्म्ड फोर्सेज की ओर से अटैक किया गया था। ये एयरबेस हैं- नूर खान/चकलाला (रावलपिंडी), रफीकी (शोरकोट), मुरीद (पंजाब), सुक्कुर (सिंध), सियालकोट (पूर्वी पंजाब), पसरूर (पंजाब), चुनियान (रडार/सपोर्ट इंस्टॉलेशन), सरगोधा (मुशाफ बेस), स्कार्दू (गिलगित-बाल्टिस्तान), भोलारी (कराची के पास), और जैकोबाबाद (सिंध-बलूचिस्तान)।

सरगोधा और किराना हिल्स का किया जिक्र
एक और पोस्ट में बीजेपी ने बीएल संतोष ने कहा, ‘भारतीय सेना की ओर से सरगोधा हवाई क्षेत्र और किराना हिल्स पर हमला करने के बाद, पाकिस्तान को भारतीय DGMO तक पहुंचना पड़ा। बिना किसी रुकावट के सरगोधा एयरबेस तक घुसने की क्षमता ने हमारे सिस्टम की ताकत और पाकिस्तान के दावों के खोखलेपन को प्रदर्शित किया है।’

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे चला ‘ऑपरेशन सिंदूर’
भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई की देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों के खिलाफ सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। इस ऑपरेशन के बाद, पाकिस्तान ने भी भारत में सैन्य प्रतिष्ठानों और नागरिक क्षेत्रों पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि,, भारतीय सेना ने सभी हमलों को विफल कर दिया और बराबर का जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को नुकसान पहुंचाया। भारत ने यह भी ध्यान रखा कि नागरिकों को कोई नुकसान न हो। भारतीय वायुसेना ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में दिए गए सभी काम सफलतापूर्वक पूरे किए गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...