10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमने भेजे कश्मीर में मुजाहिद… आतंकियों की जनाजे की नमाज पढ़ाने वाले...

हमने भेजे कश्मीर में मुजाहिद… आतंकियों की जनाजे की नमाज पढ़ाने वाले अब्दुल रऊफ के वीडियो ने खोली पाक की पोल

Published on

इस्लामाबाद

पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के तहत 6 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान के नौ इलाकों में मिसाइल दागीं। इनमें मुरीदके का आतंकी ढांचा भी शामिल है। हमले के बाद मुरीदके में मारे गए आतंकियों की जनाजे की नमाज हाफिज अब्दुल रऊफ ने पढ़ाई, जो एक घोषित आतंकी है। इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद पाक फौज के अफसरों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह स्थानीय मौलवी हैं। हालांकि अब एक वीडियो सामने आया है, जो पाकिस्तानी सेना के झूठ की पोल खोलता है।

अब्दुल रऊफ का एक वीडियो पत्रकार तल्हा सिद्दीकी ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए तल्हा ने लिखा, ‘मुरीद के जनाजे की नमाज पढ़ाने वाला हाफिज अब्दुल रऊफ कश्मीर में आतंक का महिमामंडन कर रहा है। ये वीडियो पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के सोशल मीडिया पेजों पर वीडियो को व्यापक रूप से साझा किया गया है। क्या पाक सेना अब भी रऊफ को आतंकवाद से कोई संबंध ना रखने वाला स्थानीय मौलवी कहेंगे?’

‘हमने श्रीनगर जाकर दिखाया’
अब्दुल रऊफ शेयर किए गए इस वीडियो मुसलमानों से एकजुट होने की बात कह रहा है। मुस्लिमों को संबोधित करते हुए वह कह रहा है, ‘अमेरिका कितना ताकतवर है, हमने देख लिया है। रूस के सूरमाओं को भी हमने अफगानिस्तान से भागते देखा है। हमने 1965 में भारत की हालत खराब देखी है। हमने अपने दो मुजाहिदों को कश्मीर में दो हजार से लड़ते हुए देखा है। हमारे लड़ाकों ने श्रीनगर के सेना हेडक्वार्टर तक धावा बोला है। हमने वो भी देखा कि हमारे मुजाहिदों ने श्रीनगर में भारतीय सेना के हेडक्वार्टर में जाकर फोन किया और कहा कि तुम कहते थे यहां चिड़िया पर नहीं मारती और मैं यहां बैठा हूं।’

पाकिस्तान पर भारत समेत दुनिया के कई देश आतंक पर लगाम कसने के लिए दबाव डालते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान इस बात को नकारता रहा है कि उसकी जमीन कोई आतंकी गतिविधि हो रही है। हालांकि पहलगाम हमले के बाद इस मामले में पाकिस्तान बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान से अब्दुल रऊफ जैसे आतंकियों को सम्मान मिलने की वीडियो सामने आई हैं। साथ ही रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और बिलावल भुट्टो जैसे बड़े नेताओं ने ये मान लिया कि पूर्व में पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी पलते रहे हैं।

Latest articles

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...