8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिडोनाल्ड ट्रंप को किसने चौधरी बनाया? शिमला समझौता की जिक्र, पाकिस्तान के...

डोनाल्ड ट्रंप को किसने चौधरी बनाया? शिमला समझौता की जिक्र, पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन रोकने पर भड़के संजय राउत

Published on

मुंबई

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर बात बन गई। इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। अब शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने के प्रस्ताव पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि ट्रंप को यह अधिकार किसने दिया। संजय राउत ने यहां तक मांग की है कि इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सारे सवालों के जवाब देने चाहिए।

संजय राउत ने कहा, ‘किसने राष्ट्रपति ट्रंप को यह अधिकार दिया कि वह युद्ध में दखल दें? शिमला समझौता पढ़िए, यह सिर्फ दो देशों के बीच का समझौता है, इसमें कोई तीसरा देश हस्तक्षेप नहीं करेगा। किसने राष्ट्रपति ट्रंप को सरपंच बनाया?… क्या हमने उन्हें चौधरी बनाया? हमारी सेना सक्षम है, भले ही हमारा राजनीतिक नेतृत्व कमजोर हो।’

‘भारत की छवि हुई खराब’
उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘ट्रंप किस अधिकार के तहत मध्यस्थता कर रहे थे, जबकि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत 140 करोड़ की आबादी वाला एक संप्रभु देश है। ट्रंप निर्देश देते हैं और हम किन शर्तों के तहत संघर्ष विराम पर सहमत होते हैं? भारत को क्या मिला?’ उन्होंने कहा कि इससे भारत की छवि खराब हुई है।

ट्रंप ने क्या कहा
यह बयान तब आया जब राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त होने का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि अगर शांति नहीं होती तो लाखों लोग मर सकते थे। ट्रंप का इशारा दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु युद्ध की ओर था। ट्रंप ने कहा, ‘मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत और अटूट नेतृत्व पर बहुत गर्व है। उन्होंने साहस, बुद्धिमत्ता और दृढ़ता दिखाई और यह समझा कि मौजूदा आक्रामकता को रोकना जरूरी है। इससे बहुतों की जान बच सकती थी। लाखों निर्दोष लोग मर सकते थे! आपके बहादुर कार्यों से आपकी विरासत और भी मजबूत होगी।’

कश्मीर पर ट्रंप का क्या बयान
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने शांति स्थापित करने में मदद की और कश्मीर पर मध्यस्थता करने की पेशकश की। उन्होंने कहा, ‘मुझे गर्व है कि अमेरिका इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में आपकी मदद कर सका। इस पर बात भी नहीं हुई, लेकिन मैं इन दोनों महान देशों के साथ व्यापार को काफी बढ़ाऊंगा। इसके अतिरिक्त, मैं आप दोनों के साथ मिलकर काम करूंगा ताकि यह देखा जा सके कि क्या ‘हजार वर्षों’ के बाद कश्मीर को लेकर कोई समाधान निकाला जा सकता है। भगवान भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को उनके अच्छे काम के लिए आशीर्वाद दें!!’

सर्व दलीय बैठक बुलाने की मांग
संजय राउत ने ट्रंप के इस प्रस्ताव पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना खुद ही सक्षम है और उसे किसी और की मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप को इस मामले में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी देश को सबक सिखाने का मौका था, सरकार ने ऐसे समय में पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोक दी। उन्होंने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...