8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedसीजफायर होते ही खुला आसमान… भारतीय एयरस्पेस ओपन, 32 एयरपोर्ट्स से हटा...

सीजफायर होते ही खुला आसमान… भारतीय एयरस्पेस ओपन, 32 एयरपोर्ट्स से हटा NOTAM

Published on

नई दिल्ली,

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने और सीजफायर होने के साथ ही भारत ने अपने एयरस्पेस को पूरी तरह खोल दिया है, इसके बाद अब बेरोकटोक आसमान में विमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. भारत ही नहीं पाकिस्तान की ओर से भी अपने एयरस्पेस खोल दिया गया है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से 23 मई तक के लिए एयरस्पेस को बंद किया गया था.

32 एयरपोर्ट्स से हटाया NOTAM
भारतीय एयर फोर्स (Indian Air Force) के निर्देशों के तहत अब कॉमर्शियल फ्लाइट्स के इंडियन एयरस्पेस को पूरी तरह से खोल दिया गया है. इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान जिन एयरपोर्ट्स को बंद किया गया है, उन्हें खोले जाने के आदेश भी दिए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 32 एयरपोर्ट्स (Airports) के लिए जारी किया गया NOTAMs (नोटिस टू एयरमैन) कैंसिल कर दिया गया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद यह फैसला पहले से प्रतिबंधित सभी क्षेत्रों में सामान्य विमानन गतिविधि की बहाली को दर्शाता है. इस कदम से हवाई यातायात की भीड़ कम होने और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों एयरलाइंस को लाभ होने की उम्मीद है, जो तनाव के दौरान एयरस्पेस क्लोज होने से भारी नुकसान उठा रही थीं.

एयरलाइंस ने यात्रियों को जानकारी
भारतीय एयरस्पेस (Indian Airspace) और एयरपोर्ट्स को खोलने के निर्णय के संबंध में विभिन्न एयरलाइंस ने भी आनन-फानन में अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट में लिखा है, ‘भारत सरकार के नए निर्देशों के तहत एयरपोर्ट्स ऑपरेशंस के लिए खोल दिए गए हैं और हम पहले से बंद अपने रूट्स पर धीरे-धीरे परिचालन शुरू करेंगे.’

इसके साथ ही चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chandigarh International Airport) की ओर से भी एक्स पोस्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट अब अपनी सर्विसेज और फ्लाइट्स तत्काल प्रभाव से शुरू करने को तैयार है. इसके साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइंस के टाइम टेबल की जांच करते रहें.

पाकिस्तान ने भी खोला है अपना एयरस्पेस
भारत-पाकिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों में हुए ताबड़तोड़ हवाई हमलों और मिलिट्री एक्शन के बाद अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम लागू किया गया है. इसके बाद भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान ने भी अपने एयरस्पेस को खोल (Pakistan Airspace) दिया है. सीजफायर के बाद पाकिस्तान के एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने बयान जारी कर कहा कि अब देश के सभी हवाई अड्डे पूरी तरह से संचालित हैं और नियमित उड़ानों के लिए उपलब्ध हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...