22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यझांसी: स्पा सेंटर में युवकों और युवतियों में जमकर मारपीट, सामने आया...

झांसी: स्पा सेंटर में युवकों और युवतियों में जमकर मारपीट, सामने आया वीडियो, 2 गिरफ्तार

Published on

झांसी:

उत्तर प्रदेश में झांसी के नवाबाद थानाक्षेत्र में गोविंद चौराहे के निकट स्थित एक स्पा सेंटर के भीतर मौजूद युवकों और युवतियों में आपस में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना का एक वीडियो सामने आया है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में पहुंचे एक युवक का वहां मौजूद एक युवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के युवकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की युवतियां भी बीच में कूद पड़ी और बीच बचाव की कोशिश करने लगीं।

घटना में एक युवक ने खुद को चोटिल बताते हुए नवाबाद थाने की पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस शिकायती पत्र और वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मारपीट के दौरान एक युवक के कपड़े भी फट गए। युवतियों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन झगड़ा बढ़ता चलता गया। मारपीट की यह घटना स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

झांसी पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक यह घटना 11 मई की रात 9 बजे गोविंद चौराहे के पास स्थित कूल स्पा सेंटर का है। स्पा सेंटर के संचालक से पूर्व के विवाद को लेकर दो आरोपियों ने मारपीट और गाली गलौज की। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची नवाबाद थाने की पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया। इस मामले की जांच के लिए सीओ सिटी को निर्देशित किया गया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this