17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यभारत में फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर...

भारत में फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर के सांबा में ब्लैकआउट

Published on

श्रीनगर:

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बार बार फिर आसमान में ड्रोन देखे गए हैं। भारतीय वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में कुछ पाकिस्तानी ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया। यह घटनाक्रमत सोमवार की रात को सामने आया। भारत की तरफ से ड्राेन आने पर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की हर हरकत पर कर्रवाई की बात कही है। सीजफायर के बाद भी जम्मू कश्मीर और पंजाब समेत पूरे सीमावर्ती इलाकों में अभी भी अलर्ट है। सांबा में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका, लाल धारियां दिखीं और विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं।

पहले की अपेक्षा कम हैं ड्रोन: सेना
सेना ने एक बयान में कहा है कि तुलनात्मक रूप से सांबा सेक्टर में बहुत कम संख्या में ड्रोन आए हैं। उनका मुकाबला किया जा रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है। सेना के अनुसार ड्रोन गतिविधि के बाद वायु रक्षा गोलाबारी की गई। एक बार ड्रोन आने के बाद पिछले 15 मिनट से कोई ड्रोन गतिविधि नहीं देखी गई। सेना के द्वारा ड्रोन आने के समय का खुलासा सुरक्षा कारणों से नहीं किया गया है।

11 मई को देखे गए थे ड्रोन
भारत और पाकिस्तान के बीच 11 मई की शाम को सीजफायर का ऐलान हुआ था। कश्मीर में रविवार की रात को ड्रोन देखने के मिले थे। तब जम्मू कश्मीर के सीएम ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। यह दूसरी बार है जब भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया है। जम्मू कश्मीर के सांबा में ड्रोन ऐसे समय पर इंटरसेप्ट किए गए हैं जब आज ही दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बाताचीत हुई है। इसमें दोनों देशों ने सीमा और फॉरवर्ड एरिया से सैनिक कम करने पर सहमति व्यक्ति की है।

पांच बजे हुई थी बात
इंडियन आर्मी ने बताया कि दोनों देशों के DGMO के बीच सोमवार शाम 5 बजे बात हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक भी गोली न चलाने और एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी प्रकार की आक्रामक या शत्रुतापूर्ण कार्रवाई न करने की प्रतिबद्धता को जारी रखने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। यह सहमति भी बनी कि दोनों पक्ष सीमा और फॉरवर्ड एरिया से सैनिकों की संख्या में तत्काल कमी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this