10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमले में … भूपेश बघेल ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल...

पहलगाम हमले में … भूपेश बघेल ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल तो बीजेपी नेता ने कह दी ये बात

Published on

रायपुर

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सवाल खडे़ किए तो राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पलटवार किया। रामविचार नेताम ने कहा कि मुझे लगता है कि उन आतंकियों के साथ ये लोग भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का चाल चरित्र ऐसा हो गया है कि अपने देश के पराक्रम पर इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

क्या कहा था भूपेश बघेल ने
दरअसल, नई दिल्ली में कांग्रेस की प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई थी। इस पूरे मुद्दे पर जब भूपेश बघेल से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पहगाम हमले के आंतकी क्या पकड़े गए? अगर नहीं को ऑपरेशन सिंदूर सफल कैसे हुआ।

रामविचार नेताम ने किया पलटवार
भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि- बड़ा दुर्भाग्यजनक बात है कि कांग्रेस के बड़े नेता इस तरह का बयान दे रहे हैं। मुझे लगता है कि उन आतंकियों के साथ ये लोग भी शामिल थे जिस तरह के बयान दे रहे हैं। जिस पार्टी का इतना लंबा इतिहास हो उस पार्टी के नेताओं का चाल चरित्र ऐसा हो जाएगा। देश की सुरक्षा जिन लोगों के हाथों में हैं उनके बारे में ऐसी टिप्पणी की है उससे उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। यह जिस तरह का बयान है वह राष्ट्रद्रोह का मामला हो सकता है।

पीएम मोदी के संबोधन पर क्या कहा
सोमवार को पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। इसे लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का राष्ट्र के नाम संबोधन एक बार फिर साफ़ कर गया भारत अब आतंकवाद पर सिर्फ बात नहीं करता, कार्रवाई करता है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब दिया, और प्रधानमंत्री जी ने दुनिया को बता दिया कि अब टेरर और टॉक, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते।

पाकिस्तान से अब सिर्फ़ आतंकवाद और पीओके पर बात होगी, वो भी भारत की शर्तों पर। भारत ने बुद्ध का संदेश दिया है, लेकिन जरूरत पड़ी तो युद्ध भी करना जानता है क्योंकि आज मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में भारत केवल एक राष्ट्र नहीं, एक ताक़त बन चुका है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर भारतीय की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और आतंकवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार हर मोर्चे पर अडिग है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this