7.6 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeशिक्षासीबीएसई रिजल्ट में UP का प्रयागराज सबसे पीछे, कौन बना नंबर-1,...

सीबीएसई रिजल्ट में UP का प्रयागराज सबसे पीछे, कौन बना नंबर-1, देखें दिल्ली नोएडा सबका रीजनवाइज परिणाम

Published on

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई क्लास 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आज दोपहर CBSE Class 10th Result 2025 की भी घोषणा हो गई है। 12वीं के परिणामों के साथ सीबीएसई ने रीजनवाइज सभी क्षेत्रों का रिजल्ट भी अनाउंस कर दिया है। विजयवाड़ा और त्रिवेन्द्रम 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं में सबसे ऊपर रहे हैं। वहीं प्रयागराज फिर पीछे रहा है। यहां दिल्ली, नोएडा, चेन्नई, पटना, प्रयागराज सभी के पास प्रतिशत बताए गए हैं। देखें सीबीएसई रिजल्ट में सभी रीजन में से कौन सा रीजन अव्वल रहा है।

सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट परीक्षार्थी अपने रोल नंबर से डिजीलॉकर, उमंग ऐप और अन्य जगहों से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट स्कोरकार्ड के साथ आप अपनी बोर्ड परीक्षा की प्रोविजनल मार्कशीट भी यहीं से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। असली मार्कशीट आपको बाद में स्कूल से मिलेगी। यहां आप सीबीएसी बोर्ड रिजल्ट में रीजनवाइज परिणाम देख सकते हैं। 10वीं 12वीं दोनों की लिस्ट अलग-अलग है।

CBSE Region Wise Result 2025 Class 12th: किसने किया टॉप
सीबीएसई रीजन पास परसेंट
विजयवाड़ा 99.60%
त्रिवेन्द्रम 99.32%
चेन्नई 97.39%
बेंगलुरु 95.95%
वेस्ट दिल्ली 95.37%
ईस्ट दिल्ली 95.06%
चंडीगढ़ 91.61%
पंचकूला 91.17%
पुणे 90.93%
अजमेर 90.40%
भुवनेश्वर 83.64%
गुवाहाटी 83.62%
देहरादून 83.45%
पटना 82.86%
भोपाल 82.46%
नोएडा 81.29%
प्रयागराज 79.53%

CBSE 10th Region Wise Pass Percentage List 2025: कौन सा रीजन 10वीं में अव्वल
सीबीएसई रिजल्ट रीजन पास प्रतिशत
त्रिवेन्द्रम 99.79%
विजयवाड़ा 99.79%
बेंगलुरु 98.90%
चेन्नई 98.71%
पुणे 96.54%
अजमेर 95.44%
दिल्ली पश्चिम 95.24%
दिल्ली पूर्व 95.07%
चंडीगढ़ 93.71%
पंचकूला 92.77%
भोपाल 92.71%
भुवनेश्वर 92.64%
पटना 91.90%
देहरादून 91.60%
प्रयागराज 91.01%
नोएडा 89.41%
गुवाहाटी 84.14%
सीबीएसई रीजनवाइज के साथ CBSE स्टेट वाइज 2025 पास प्रतिशत लिस्ट भी जारी की गई है। जिसमें सभी राज्यों को पास प्रतिशत की जानकारी दी गई है। ये सभी डिटेल्स अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

सीएम ने सुभाष स्कूल में छात्रों से किया ‘परीक्षा पर संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित 'परीक्षा पर...