15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यबिहार चुनाव से पहले बीजेपी ने जारी किया 'काल-काला', 188 सेकंड में...

बिहार चुनाव से पहले बीजेपी ने जारी किया ‘काल-काला’, 188 सेकंड में बताया लालू-तेजस्वी की ‘हिस्ट्री’

Published on

पटना

बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी देरी है। इसके बावजूद सियासत चरम पर है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, दोनों एक दूसरे पर वार-पलटवार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में बिहार बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में आरजेडी प्रमुख लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घोटालों के बारे में जानकारी दी गई है। गाने के माध्यम से बताया गया है कि लालू और तेजस्वी ने कौन-कौन सा घोटाला किए हैं।

भोजपुरी गाने का रीमेक
भोजपुर फिल्मों के चॉकलेटी स्टार और गायक अरविंद अकेला कल्लू का कुछ दिनों पहले एक गाना आया है। गाने का बोल था तोहार मिक्सी हमार मिक्सी, बाटे काला-काला। ठीक इसी के तर्ज पर बिहारी बीजेपी ने लालू-तेजस्वी के घोटाले को लेकर गाना बनाया है। गाने के माध्यम से बताया गया है कि ‘गैंग्स ऑफ घोटालेबाज’। इतना ही नहीं, वीडियो में बताया गया है कि लालू और तेजस्वी ने कौन-कौन सा घोटाला किया है।

घर भरे खातिर लालू लूट लेले सारा चारा
गाने के माध्यम से बताया जा रहा है कि लालू यादव के राज में बहुते घोटाला है। गाने का बोल कुछ इस प्रकार है- ‘घर भरे खातिर लालू लूट लेले सारा चारा… नौकरी के बदले तेजू लूट लेले सारा जमीन, बाप-बेटा के इतिहास बा काला… माला दबाला, लालू के हिस्ट्री तेजू के हिस्ट्री… दुनों के हिस्ट्री बा काला-काला… लालू कईलन चारा घोटाला तेजस्वी कईलन जमीन घोटाला!

आगे का बोल है- जंगलराज के याद करs गुंडन मवाली मौज कर तारs… रंगदारी इनके धंधा रहे.. लालू हिस्ट्री, अपहरण इनकर धंटा रहे… लालू हिस्ट्री, बिहार लूट के संपत्ति बनवले निकाल के दिवाला… लालू के हिस्ट्री तेजू के हिस्ट्री… दुनों के हिस्ट्री बा काला-काला…

तुष्टिकरण से बंटवारा कईलन… धरम पे लड़वाए हमरा तोरा, फेल कर गए ई नवीं में… तेजू हिस्ट्री… भाषण से भड़काए रैली में… तेजू हिस्ट्री… ई लुटेरा अब ना सहाता… मार के भगावs… लालू के हिस्ट्री तेजू के हिस्ट्री… दुनों के हिस्ट्री बा काला-काला…

आरजेडी भी करेगी पलटवार
बीजेपी की ओर से जारी वीडियो को लेकर बिहार में सियासत तेज है। माना जा रहा है कि आरजेडी भी पलटवार करेगी। हालांकि अभी तक आरजेडी नेताओं की ओर से कई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि आरजेडी भी वीडियो जारी ही बीजेपी को जवाब देगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आरजेडी की ओर किस प्रकार का वीडियो जारी किया जाता है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this