8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedऐसा है ट्रंप टावर का जलवा, गुरुग्राम में लॉन्च होते ही 8-15...

ऐसा है ट्रंप टावर का जलवा, गुरुग्राम में लॉन्च होते ही 8-15 करोड़ के फ्लैट यूं..यूं बिक गए

Published on

नई दिल्ली

एनसीआर के गुड़गांव से रियल एस्टेट से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। वहां स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स (Smartworld Developers) और ट्रिबेका डेवलपर्स (Tribeca Developers) मिल कर ट्रंप टावर-II प्रोजेक्ट को धरातल पर ला रहे हैं। खबर है कि गुड़गांव में बन रहे दूसरे ट्रंप टावर्स के सभी फ्लैट पूरी तरह से बिक गए हैं। यह जानकारी डेवलपर्स की तरफ से सामने आई है। इस प्रोजेक्ट में 125 करोड़ रुपये तक के फ्लैट हैं।

पहले दिन ही बिक गए
कंपनी के अनुसार, ट्रंप रेसिडेंसेस गुरुग्राम को लॉन्च के दिन ही बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कुल मिलाकर 3,250 करोड़ रुपये के मकान पहले ही दिन बिक गए। इस प्रोजेक्ट के सबसे महंगे पेंटहाउस, जिनकी कीमत 125 करोड़ रुपये थी, वो भी पूरी तरह से बुक हो गए। यह उत्तर भारत में ट्रंप ब्रांड का दूसरा रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट है।

298 फ्लैट हैं
इस प्रोजेक्ट में 298 बहुत ही शानदार फ्लैट हैं। इनकी कीमत 8 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये के बीच है। ये सभी मकान बहुत जल्दी बिक गए। इससे पता चलता है कि भारत में महंगे और ब्रांडेड फ्लैट की मांग बढ़ रही है। दरअसल, यह प्रोजेक्ट स्मार्टवर्ल्ड, ट्रिबेका और द ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन ने मिलकर बनाया है। इसमें 51 मंजिल की दो ऊंची इमारतें हैं। स्मार्टवर्ल्ड डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और कस्टमर एक्सपीरियंस का काम देख रही है। ट्रिबेका, जो भारत में ट्रम्प ब्रांड की एकमात्र प्रतिनिधि है, वह डिजाइन, मार्केटिंग, सेल्स और क्वालिटी का ध्यान रख रही है।

पहले टावर का पजेशन इसी महीने
डेवलपर्स ने यह भी बताया है कि पहला ट्रम्प टावर दिल्ली NCR में इसी महीने पजेशन मिलने लगेगा। यह प्रोजेक्ट साल 2018 में गुरुग्राम में शुरू हुआ था। वह भी पूरी तरह से सोल्ड आउट है। स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के फाउंडर, पंकज बंसल ने इस भारी मांग पर कहा, “ट्रम्प रेसिडेंसेस को मिला शानदार रिस्पॉन्स भारत में वर्ल्ड-क्लास जीवन जीने की इच्छा का प्रमाण है। स्मार्टवर्ल्ड को इस खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में गर्व है। हम अपने खरीदारों को हमारे विजन पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देते हैं।”

ट्रम्प ब्रांड के 5 लग्जरी टावर
इस समय भारत में ट्रम्प ब्रांड के पांच लग्जरी आवासीय टावर हैं। ये मुंबई, पुणे, गुरुग्राम (दो) और कोलकाता में स्थित हैं। कल्पेश मेहता के नेतृत्व में ट्रिबेका, द ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन के साथ भारत में 13 सालों से पार्टनरशिप कर रही है। मेहता, ट्रम्प परिवार के बहुत करीब हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर के साथ व्हार्टन स्कूल में पढ़ाई की है।

अपना प्रोजेक्ट देखने आ सकते हैं ट्रम्प
मेहता ने हाल ही में प्रोजेक्ट लॉन्च के दौरान कहा था कि डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर या एरिक ट्रम्प आने वाले महीनों में गुरुग्राम प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस देखने के लिए भारत आ सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे, ट्रम्प जूनियर ने आखिरी बार 2018 और फिर 2022 में भारत का दौरा किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...