8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorized2 दिन में मिलीं दो Good News… जनता को मिली दोहरी राहत,...

2 दिन में मिलीं दो Good News… जनता को मिली दोहरी राहत, रिटेल के बाद घटी थोक महंगाई

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर भारत की जनता को दो दिन में एक के बाद एक दो राहत भरी खबरें मिली हैं. जी हां, एक ओर जहां मंगलवार को खुदरा महंगाई दर छह साल के निचले स्तर 3.16% पर आ गई, तो वहीं आज बुधवार को सरकार की ओर से होलसेल महंगाई दर यानी WPI के आंकड़े जारी किए गए, जो अप्रैल महीने में घटकर 0.85% पर आ गई, जबकि इससे पिछले मार्च महीने में ये 2.05 फीसदी दर्ज की गई थी.

1 % के नीचे आ गई थोक महंगाई
कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में तोक महंगाई दर मार्च के 2.05 फीसदी से घटकर अप्रैल महीने में महज 0.85 फीसदी रह गई है और इसमें 1.2 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सरकार के मुताबिक, खाद्य पदार्थों, विनिर्मित उत्पादों और ईंधन की कीमतों में कमी के चलते अप्रैल में WPI बेस्ड थोक महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है.

सब्जियों की कीमत तेजी से घटी
WPI Index पर नजर डालें, तो खाद्य पदार्थों पर महंगाई दर मार्च महीने के 1.57 फीसदी की तुलना में गिरकर अप्रैल में 0.86 फीसदी पर आ गई है. इसमें सब्जियों की कीमतों में आई कमी का अहम रोल रहा है. जहां अप्रैल महीने में सब्जियों की कीमतें 18.26 फीसदी घटी हैं, तो वहीं इससे पहले अप्रैल महीने में ये 15.88 फीसदी गिरी थीं. खासतौर पर प्याज पर महंगाई (Onion Inflation) अप्रैल में घटकर 0.20 फीसदी पर आ गई, जो मार्च में 26.65 फीसदी थी. इसके अलावा अप्रैल में विनिर्मित वस्तुओं पर महंगाई दर घटकर 2.62 फीसदी पर आ गई, जो कि मार्च महीने में 3.07 फीसदी थी.

खुदरा महंगाई में इतनी गिरावट
इससे पहले मंगलवार को सरकारी की ओर से अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी किए गए थे, जो राहत भरे थे. देश में रिटेल महंगाई (CPI) घटकर अब 3.16 फीसदी (Retail Inflation In April) पर आ गई है, जो इसका छह साल का निचला स्तर है. इससे पिछले मार्च महीने में भी रिटेल महंगाई दर में गिरावट आई थी और पांच महीने के निचले स्तर 3.34% पर पहुंच गई थी. महंगाई में गिरावट का मुख्य कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी आना है. इस बीच ग्रामीण महंगाई दर में शहरी क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर की तुलना में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. Rural Inflation मार्च के 3.25% से गिरकर अप्रैल में 2.92% पर आ गई.

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मौद्रिक नीति तैयार करते समय प्रमुख रूप से खुदरा मुद्रास्फीति (Retail Inflation) को ध्यान में रखता है, जो अप्रैल में साल 2019 के बाद सबसे नीचे है. मुद्रास्फीति में कमी आने से रिजर्व बैंक के लिए जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में दरों में कटौती के एक और दौर के लिए पर्याप्त गुंजाइश बढ़ गई है. अप्रैल में आरबीआई ने बेंचमार्क नीति दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करके इसे 6 प्रतिशत कर दिया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...