11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यसरकारी क्वॉर्टर में एक परिवार के 4 लोगों की मिली लाश, पत्नी...

सरकारी क्वॉर्टर में एक परिवार के 4 लोगों की मिली लाश, पत्नी और बच्चों की हत्या के फांसी पर लटका कर्मचारी

Published on

महासमुंद

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बुधवार को पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी, उनकी पत्नी और दो बच्चे के शव सरकारी आवास से बरामद किए हैं। जिले के बागबाहरा कस्बे में स्थित हाउसिंग बोर्ड शासकीय कॉलोनी के एक मकान से पुलिस ने बसंत पटेल, पत्नी भारती, बेटी सेजल और बेटे का शव बरामद किया गया है। एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि बसंत पटेल राज्य के आदिवासी कल्याण विभाग के बागबाहरा विकास खंड कार्यालय में चपरासी के पद पर तैनात थे। वह बागबाहरा कस्बे के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक सरकारी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते थे।

पड़ोसियों ने दी सूचना
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बसंत पटेल और उनका परिवार बुधवार सुबह देर तक अपने घर से बाहर नहीं निकला तब लोगों ने दरवाजे से आवाज लगाई। इसके बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को बुलाया और उनकी मौजूदगी में उनके मकान का दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने जैसे ही दरवाजा तोड़ा तो अंदर चारों की लाश बरामद हुई।

पुलिस ने मामला दर्ज किया
अधिकारियों ने बताया कि पटेल का शव छत से फंदे के सहारे लटका हुआ था तथा उनकी पत्नी और दो बच्चों का शव बिस्तर पर था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पटेल ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी आशुतोष सिंह और एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय सहित सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this