7.7 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिभावान बेटियों से किया स्नेहपूर्ण संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिभावान बेटियों से किया स्नेहपूर्ण संवाद

Published on

बेटियों का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री कार्यालय में उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभावान बालिकाओं ने मुलाकात की। श्री शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने वाली बेटियों से स्नेहपूर्ण संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री शर्मा ने कहा कि बेटियां हमारा गर्व और अभिमान है। हमारी सरकार प्रदेश की प्रत्येक बालिका के शैक्षिक विकास, सामाजिक सशक्तीकरण, आर्थिक स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार बेटियों की प्रतिभा को तलाशने और तराशने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बेटियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा उपस्थित रहे। श्री मीणा ने मुख्यमंत्री से अपने ग्रामीण अंचल की प्रतिभावान बेटियों का परिचय कराते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि अपनी विषम परिस्थितियों में भी अंचल की बेटियों ने दृढ़ इच्छाशक्ति से परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...