15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना की वर्दी में दिखे संदिग्ध, महिला से...

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना की वर्दी में दिखे संदिग्ध, महिला से पानी मांग पिया और गायब, सर्च ऑपरेशन शुरू

Published on

जम्मू,

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक गांव में संदिग्ध लोगों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. यह कार्रवाई घघवाल और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही है.पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक स्थानीय महिला ने पुलिस को बताया कि दो व्यक्ति सेना की वर्दी में उसके घर आए और पानी मांगा. पानी पीने के बाद उन्होंने कहा कि वे अपने ‘कैम्प’ लौट रहे हैं और वहां से चले गए. महिला को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.घघवाल और उससे लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है और किसी भी अनजान व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है.

तलाशी अभियान शुरू
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों की पहचान या मौजूदगी की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है, लेकिन इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. घर-घर तलाशी के साथ ही जंगल और सुनसान इलाकों में भी जांच जारी है.

सेना की वर्दी में छिप सकते हैं
हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और घुसपैठ की कोशिशों में बढ़ोतरी देखी गई है. ऐसे में इस तरह की किसी भी सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि सेना की वर्दी पहनकर आतंकवादी ग्रामीण इलाकों में छिपने की कोशिश कर सकते हैं.

गांव वालों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अजनबी को अपने घर में न घुसने दें और ऐसे मामलों में बिना देरी किए प्रशासन को सूचित करें. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ऑपरेशन के दौरान डॉग स्क्वॉड और ड्रोन जैसी तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही हैं.

हरियाणा के पानीपत में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस ने पानीपत जिले से एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से पाकिस्तान में कुछ लोगों को संवेदनशील जानकारी भेज रहा था. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवक का नाम नौमान इलाही (24 वर्ष) है, जो उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है और पानीपत में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...