5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की के भरोसे है दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट्स की...

पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की के भरोसे है दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट्स की सुरक्षा! थोड़ी सी चूक पड़ सकती है भारी

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में कई देशों ने खुलकर हमारे दुश्मन का साथ दिया था। इनमें तुर्की का नाम सबसे ऊपर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की ने पाकिस्तान को हथियारबंद ड्रोन और उन्हें चलाने वाले लोग दिए थे। पाकिस्तान की तरफ से भारत पर कई ड्रोन हमले किए गए। हालांकि भारतीय सशस्त्र बलों ने इन्हें नाकाम कर दिया। लेकिन तुर्की की इस हरकत पर पूरे देश में रोष है और सोशल मीडिया पर बॉयकॉट तुर्की अभियान चलाया जा रहा है। तुर्की का भारत के एविएशन सेक्टर से पुराना नाता है। भारत की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो का टर्किश एयरलाइंस के साथ कोडशेयर अरेंजमेंट है। साथ ही दूसरी कंपनियों के भी टर्किश एयरलाइन के साथ संबंध रहे हैं।

तुर्की की एक कंपनी सेलेबी एविएशन देश के नौ एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा का काम देखती है। इनमें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े हवाई अड्डे भी शामिल हैं। यह कंपनी भारत में सालाना 58,000 उड़ानों को मैनेज करती है। तुर्की की यह कंपनी भारत में कई तरह के काम करती है। इनमें ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो मैनेजमेंट और एयरपोर्ट से जुड़े कई दूसरे ऑपरेशंस शामिल हैं। ये सभी काम बहुत ही संवेदनशील माने जाते हैं क्योंकि एयरपोर्ट का माहौल बहुत ही सुरक्षित और नियमों से बंधा होता है। सुरक्षा में जरा सी भी चूक भारी पड़ सकती है।

सीधे विमानों से संपर्क
सेलेबी के कर्मचारी एयरपोर्ट्स के उन क्षेत्रों में काम करते हैं जहां सुरक्षा बहुत कड़ी होती है। वे सीधे तौर पर विमानों के संपर्क में आते हैं। कंपनी के कर्मचारी कार्गो और यात्रियों के सामान का भी ध्यान रखते हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने-जाने वाला सामान भी शामिल है। इसी बात से आप समझ सकते हैं कि कंपनी के हवाले कितना अहम काम है। पाकिस्तान के साथ तुर्की की करीबी को देखते हुए सेलेबी का भारत के कई महत्वपूर्ण हवाई अड्डों पर काम करना भी खतरे की घंटी हो सकता है।

सेलेबी एविएशन भारत में इंडिगो और एयर इंडिया जैसी एयरलाइनों को सेवाएं देती है। सेलेबी ने साल 2008 में भारत में एंट्री की थी। सेलेबी ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक जॉइंट वेंचर के साथ भारत में प्रवेश किया था। इसे ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करने का काम सौंपा गया था। तबसे उसने भारत में अपने कामकाज को काफी बढ़ा दिया है। एक साल के भीतर कंपनी ने भारत में दो कंपनियों के तहत अपना कामकाज आधिकारिक रूप से पंजीकृत कराया। इनमें एक कंपनी ग्राउंड हैंडलिंग के लिए और दूसरी कार्गो सर्विसेज के लिए थी।

भारत में बड़ा बिजनस
आज कंपनी मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बैंगलोर, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई एयरपोर्ट्स पर अपनी सर्विसेज दे रही है। इनमें यात्री सेवाएं, लोड कंट्रोल और फ्लाइट ऑपरेशन, रैंप सर्विसेज, सामान्य विमानन सेवाएं, कार्गो और डाक सेवाएं, गोदाम सेवाएं और ब्रिज ऑपरेशन शामिल हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार यह हर साल 58,000 से ज्यादा उड़ानों और 5,40,000 टन कार्गो हैंडल है। इसके कर्मचारियों की संख्या करीब 7,800 है।

सेलेबी एविएशन कई साल से भारतीय विमानन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। एयर इंडिया के निजीकरण के दौरान कंपनी ने 2016 में एयर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग यूनिट, एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। सेलेबी ने 1958 में सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग के साथ विमानन उद्योग में कदम रखा था। यह तुर्की की पहली निजी स्वामित्व वाली ग्राउंड-हैंडलिंग सेवा कंपनी थी। आज सेलेबी तीन महाद्वीपों के छह देशों के 70 एयरपोर्ट पर काम कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...