5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorized'तुर्की' का तो हो गया लेकिन पाकिस्तान के गहरे दोस्त 'चीन' का...

‘तुर्की’ का तो हो गया लेकिन पाकिस्तान के गहरे दोस्त ‘चीन’ का नहीं कर पा रहे इलाज, इन आंकड़ों से समझिए

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। इस संघर्ष में पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की का तो हमने इलाज कर दिया है। वहां की कंपनी सेलेबी की दुकान का भी शटर डाउन हो चुका है। लेकिन पाकस्तान के सबसे गहरे दोस्त चीन का क्या? पिछले महीने भी हमने न सिर्फ सबसे ज्यादा इंपोर्ट चीन से किया बल्कि वहां से हमारा आयात 27.08 फीसदी बढ़ा है।

क्या बता रहा है ट्रेड डेटा
कल ही भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने अप्रैल 2025 के लिए आयात-निर्यात के आंकड़े (Trade Data) जारी किए। इन आंकड़ों से पता चलता है हमारे इंपोर्ट बास्केट में इस समय सबसे बड़ी भागीदारी चीन की ही है। बीते अप्रैल महीने के दौरान कुल आयात 64.91 बिलियन डॉलर का रहा था। इसमें से अकेले चीन से 9.90 बिलियन डॉलर का आयात हुआ। यही नहीं, इस महीने चीन से आयात में एक साल पहले के इसी महीने के मुकाबले 27.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस महीने हमने चीन को 1.4 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया। मतलब कि $8500.21 million का ट्रेड डेफिसिट।

चीन से बढ़ ही रहा है आयात
साल 2024-25 के दौरान भी चीन से आने वाले सामानों में 11.52 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई थी। वहीं भारत से चीन को निर्यात होने वाले सामानों में 14.49 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। जबकि देश के विभिन्न हिस्सों में चीनी वस्तुओं के बायकॉट (Boycott Chinese Goods) का अभियान चलता रहता है। देखा जाए तो साल 2021-22 से ही चीन से आयात लगातार बढ़ रहा है। साल 2020-21 में चीन से 65.21 बिलियन डॉलर का सामान आया था। इसके एक साल बाद यानी 2021-22 में वहां से 94.57 बिलियन डॉलर इंपोर्ट हुआ। यह 45 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी है। इसके एक साल बाद, 2022-23 में 98.50 बिलियन डॉलर का चीन से इंपोर्ट हुआ जो कि एक साल पहले के मुकाबले 4.16 फीसदी अधिक है। साल 2023-24 में वहां से 101.73 लाख करोड़ रुपये का सामान आया। मतलब इस साल भी 3.28 फीसदी की बढ़ोतरी। पिछले साल यानी 2024-25 में तो चीन से रिकार्ड 113.45 बिलियन डॉलर का इंपोर्ट हुआ जो कि एक साल पहले के मुकाबले 11.52 फीसदी अधिक है।

देश का निर्यात भी बढ़ा
बीते अप्रैल महीने के दौरान भारत से सामानों का निर्यात (Merchandise export) 9.1% बढ़ा है। यह पिछले छह महीनों में सबसे तेज गति है। अप्रैल में निर्यात $38.5 बिलियन का रहा। हालांकि, इस महीने भी अपना व्यापार घाटा बढ़ा है। अब यह बढ़ कर $26.4 बिलियन हो गया है। यह पिछले साल नवंबर के बाद सबसे ज्यादा है। वाणिज्य विभाग के नए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में आयात $64.9 बिलियन रहा। यह पिछले साल की तुलना में 19% ज्यादा है।

व्यापार घाटा अपेक्षाओं से अधिक
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर का कहना है “अप्रैल 2025 में व्यापार घाटा हमारी अपेक्षाओं से अधिक रहा। निर्यात में अच्छी वृद्धि के बावजूद ऐसा हुआ। इसका कारण कच्चे तेल का आयात बढ़ना और इलेक्ट्रॉनिक्स के आयात में तेज वृद्धि होना है।” हालांकि इसी दौरान कच्चे तेल की कीमतें कम हुईं, लेकिन इसका आयात ज्यादा हो गया।

इन वस्तुओं का ज्यादा हुआ आयात
उल्लेखनीय है कि बीते अप्रैल में पेट्रोलियम पदार्थों का आयात 25.6% बढ़कर $20.7 बिलियन हो गया। रासायनिक सामग्री का आयात दोगुना से अधिक होकर $2 बिलियन हो गया। इलेक्ट्रॉनिक्स का आयात 31% बढ़कर $9.5 बिलियन होने का अनुमान है। सोने का आयात भी 4.9% बढ़कर $3.1 बिलियन हो गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...