10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यस्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उठाए सवाल, रामगोपाल...

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उठाए सवाल, रामगोपाल यादव को भी कटघरे में खड़ा किया

Published on

लखनऊ:

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सारे आतंकी नहीं मारे जाते, तब तक यह ऑपरेशन सफल नहीं हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने सैन्य अधिकारियों के लिए जातिसूचक शब्द प्रयोग करने पर समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव की आलोचना भी की।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामगोपाल यादव ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का अपमान किया। उनके लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी ने भी सेना का अपमान किया है, क्योंकि उनके मंत्री ने भारतीय सैन्य अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने भाजपा सरकार के मंत्री पर केस दर्ज कराने का जो आदेश दिया है, उसका देश सराहना कर रहा है। भारत का संविधान किसी को जातिवादी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं देता है। लोगों को इससे बचना चाहिए।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे पहले अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा था, “मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई घटिया और शर्मनाक टिप्पणी पर हाईकोर्ट मध्य प्रदेश ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने एवं आपराधिक मुकदमा चलाए जाने के आदेश का स्वागत करता हूं। हाईकोर्ट के इस निर्णय से जहां एक ओर सेना का सम्मान बढ़ा है, तो वहीं दूसरी ओर देश की महिलाओं के सम्मान की भी रक्षा हुई है।

इसके अलावा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर की पूर्ण सफलता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस तरह से अचानक सीजफायर की घोषणा से शक पैदा होता है। कर्नाटक के विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिखावा करने का आरोप लगाया, इस पर मौर्य ने कहा कि दो दिन के अंदर ही संघर्ष विराम की घोषणा से देश अचंभित है। सारे आतंकियों को ढेर किए बिना संघर्ष विराम की घोषणा से केंद्र सरकार कटघरे में खड़ी है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मतलब तब था, जब सारे आतंकी मारे जाते। सीजफायर की घोषणा साबित करती है कि यह कहीं न कहीं एक मिली-जुली नूराकुश्ती थी। सिर्फ एक विधायक ही नहीं, बल्कि देश के लोग भी यह सवाल उठा रहे हैं। आतंकियों को मार गिराए बिना ऑपरेशन सिंदूर कैसे सफल हो सकता है?

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this