12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedडोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद Apple ने भारत में बदल दिया...

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद Apple ने भारत में बदल दिया अपना प्लान, रोक दी यह खास योजना

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल को भारत में प्रोडक्शन बंद करने को कहा है। कंपनी चाइना प्लस वन नीति के तहत भारत में आक्रामक तरीके से अपना विस्तार कर रही थी। लेकिन अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर में थोड़ी नरमी आने से ऐपल भारत में अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना पर दोबारा विचार कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अमेरिका के बाजार के लिए भारत में आईफोन बनाने की विशेष योजना को फिलहाल रोक दिया है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ऐपल ने पहले से तय की गई योजनाओं को जारी रखने का फैसला किया है। यानी भारत में सामान्य विस्तार और चीन के अलावा दूसरे देशों में उत्पादन बढ़ाने का काम चलता रहेगा। लेकिन अमेरिका के बाजार के लिए आईफोन बनाने की विशेष योजना को फिलहाल रोक दिया गया है।

कंपनी का प्लान
एक सूत्र ने बताया, ‘हम अभी दुनिया भर के राजनीतिक और आर्थिक माहौल को समझना चाहते हैं। खासकर टैरिफ को लेकर क्या नियम बनते हैं, इस पर हमारी नजर है। चीजें बहुत तेजी से बदल रही हैं। अमेरिका सरकार ने टैरिफ को लेकर कई बार अचानक फैसले बदले हैं। चीन के साथ भी ऐसा ही हुआ है, जहां कुछ चीजों पर टैक्स काफी कम कर दिया गया है। इसलिए, हम थोड़ा रुककर यह देखना चाहते हैं कि आगे क्या होता है। अमेरिका को आईफोन सप्लाई करने के लिए भारत में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने से पहले हम थोड़ा इंतजार करेंगे।’

कतर यात्रा पर गए ट्रंप ने ऐपल के सीईओ टिम कुक से कहा कि अमेरिका के बाजार के लिए आईफोन भारत से नहीं मंगवाए जाएं। ट्रंप चाहते हैं कि चीजें अमेरिका में ही बनें। ऐपल ने अमेरिकी सरकार को भरोसा दिलाया है कि वह अगले चार साल में अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगी। इसमें ह्यूस्टन में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाना भी शामिल है, जहां सर्वर बनाए जाएंगे। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह 2029 तक अमेरिका में 20,000 नई नौकरियां देगी।

कुक की परेशानी
टैरिफ पर ट्रंप के बार-बार बदलते रवैये ने कुक को भी परेशान कर रखा है। कुक ने हाल ही में कहा था कि भारत अमेरिका को आईफोन सप्लाई करने का मुख्य केंद्र होगा। उनका कहना था कि जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन भारत में बने होंगे। ट्रंप के नए बयान के बाद भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि ऐपल ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह फॉक्सकॉन और टाटा ग्रुप जैसे मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के जरिए भारत में निवेश जारी रखेगी।

सरकार के सूत्रों के अनुसार ऐपल ने कहा किनिवेश की जो योजनाएं COVID के बाद शुरू हुई थीं, उनमें कोई कमी नहीं आएगी। खासकर PLI योजना के तहत स्मार्टफोन बनाने पर जोर दिया जाएगा। चीन के अलावा दूसरे देशों में उत्पादन बढ़ाने का काम भी जारी रहेगा। सिर्फ अमेरिका को आईफोन सप्लाई करने की योजना पर दोबारा विचार किया जा रहा है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि कंपनियां कई चीजों को ध्यान में रखकर अपने उत्पादन के बारे में फैसले लेती हैं। इनमें कमाई, काम करने की क्षमता और प्रतिस्पर्धा शामिल है। ये सब बिजनस से जुड़े फैसले होते हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...