9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यकर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर बुरे फंसे मंत्री विजय शाह,...

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर बुरे फंसे मंत्री विजय शाह, अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग करेगा जांच

Published on

बूंदी:

महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केस दर्ज कर लिया है। आयोग ने बूंदी के कांग्रेस नेता राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा की शिकायत पर शुक्रवार को केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के एक्शन में आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किले बढ़ती जा रही है।

आयोग ने शुक्रवार को दर्ज किया केस
इस मामले में बूंदी के चर्मेश शर्मा ने गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी। जिस पर आयोग ने शुक्रवार को इस मामले में केस दर्ज कर लिया। मानवाधिकार आयोग में दर्ज शिकायत में बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध मध्यप्रदेश के सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी को भारतीय नारी सम्मान की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला व राष्ट्रीय एकता व अखंडता की विरुद्ध बताया गया है।

कड़ी कार्यवाही की मांग
शिकायत में मानव अधिकार आयोग से भारतीय सेना की सभी महिला अधिकारियों की नारी सम्मान की गरिमा सुनिश्चित करने के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।

भारतीय सेना का सम्मान सर्वोपरि – शर्मा
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में विजय शाह के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने वाले बूंदी के कांग्रेस नेता राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना का सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी सैन्य अधिकारी का इस तरह से अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यह और भी शर्मनाक है कि जिस व्यक्ति ने संविधान की शपथ लेकर एक राज्य सरकार के मंत्री का पद ग्रहण कर रखा है उसके द्वारा ऐसी अपमानजनक टिप्पणी भारतीय सेना की महिला अधिकारी के विरुद्ध की गयी है। प्रत्येक देशवासी को वर्तमान समय में भारतीय सेना का हर स्तर पर हर हौंसला बढ़ाना चाहिये।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...