11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यलखनऊ: पत्नी से विवाद के बाद वकील अनुपम तिवारी ने डैम में...

लखनऊ: पत्नी से विवाद के बाद वकील अनुपम तिवारी ने डैम में लगाई छलांग, बचाने कूदा रिश्तेदार… दोनों लापता, तलाश जारी

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत अनुपम तिवारी (37) ने पत्नी से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए इंदिरा डैम में छलांग लगा दी। उन्हें डूबते देख उनके रिश्तेदार और दोस्त शिवम उपाध्याय (20) ने भी उन्हें बचाने के लिए डैम में छलांग लगा दी। घटना के बाद से दोनों लापता हैं।

मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अनुपम तिवारी लखनऊ में रहकर अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार रात को उनका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद अनुपम आवेश में घर से निकल पड़े। उनके पीछे-पीछे उनका रिश्तेदार शिवम उपाध्याय भी उन्हें मनाने के लिए चला गया।

अचानक लगा दी छलांग
अनुपम तिवारी और शिवम रात करीब 11:45 बजे इंदिरा डैम के पास पहुंचे। वहां अनुपम ने अचानक पानी में छलांग लगा दी। पास में मौजूद शिवम ने जब यह देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए खुद भी पानी में कूद गया। पानी का तेज बहाव दोनों को बहा ले गया और वे डूब गए। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दी जानकारी
चिनहट थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को सूचना दी गई। SDRF की टीम ने गोताखोरों के साथ मिलकर रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शनिवार सुबह तक दोनों में से किसी का पता नहीं चल सका।

परिजनों की हालत खराब
इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चश्मदीद अभिषेक सिंह ने बताया कि अनुपम और शिवम के बीच घनिष्ठ संबंध थे और दोनों अक्सर साथ देखे जाते थे। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि तलाश में कोई कसर न छोड़ी जाए। वहीं, अयोध्या में भी एक समान घटना सामने आई, जहां सरयू नदी में नहाने गए दो छात्र गहरे पानी में लापता हो गए। जल पुलिस और स्थानीय गोताखोर उनकी भी तलाश कर रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this