9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यसपा मीडिया सेल ने बृजेश पाठक के DNA पर की टिप्पणी, उपमुख्यमंत्री...

सपा मीडिया सेल ने बृजेश पाठक के DNA पर की टिप्पणी, उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को घेरा, दर्ज होगा केस

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है। सपा के मीडिया सेल ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को आड़े हाथों लेते हुए एक पोस्ट कर दिया है। सपा मीडिया सेल ने बृजेश पाठक के डीएनए पर सवाल उठाते हुए डीएनए चेक कराकर रिपोर्ट सोशल मीडिया पर डालने की मांग की है। अब इस मामले में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जोरदार पलटवार कर दिया है। बृजेश पाठक ने कहा कि क्या डिंपल यादव इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी। वहीं इस पोस्ट के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी गई है। इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है।

दरअसल समाजवादी पार्टी के सपा मीडिया सेल लगातार अपने पोस्ट के जरिये आये दिन चर्चाओं में बना रहता है। इसी बीच सपा मीडिया सेल ने 16 मई को यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया है। सपा मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट करते लिखा कि ‘बात-बात पर सपा के डीएनए पर बयानबाजी करने वाले बृजेश पाठक अपना डीएनए अवश्य चेक करवाएं और उसकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर जरूर डालें, जिससे उनका असली डीएनए पता चल सकें।

सपा का बेहद भद्दा पोस्ट
सपा मीडिया सेल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि बृजेश पाठक का खुद का डीएनए सोनागाछी और जीबी रोड का है, उन्हें खुद नहीं पता कि उनका असली डीएनए क्या है। कहां का है और किसका है, इसीलिए कुंठाग्रस्त होकर वे सबके डीएनए पर सवाल उठाते हैं?

पोस्ट में लिखा कि दरअसल बृजेश पाठक इतनी पार्टियां बदल चुके हैं और इतने डीएनए से युक्त हो चुके हैं कि भ्रमित हैं। सपा मीडिया सेल ने लिखा कि ब्रजेश पाठक अपना डीएनए चेक करवाकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करें, तो हम अभियान चलाकर उनका डीएनए सोनागाछी और जीबी रोड के रेगुलर कस्टमर्स से मिलान करवाएंगे। फिर बृजेश पाठक को उनका असली डीएनए का पता बताएंगे। फिलहाल सपा मीडिया सेल ने अपना विवादित पोस्ट डिलीट कर दिया है, लेकिन इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर पलटवार कर दिया है।

अखिलेश यादव से पूछा सवाल
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है। ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है। किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है। लोकतंत्र में सहमति-असहमति, आरोप- प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएंगे। उपमुख्यमंत्री ने पोस्ट के जरिये कहा कि क्या डिंपल यादव इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी।

फिलहाल सपा मीडिया सेल के खिलाफ नुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि ये न केवल एक जनप्रतिनिधि पर सीधा हमला है, बल्कि पूरे संवैधानिक मूल्यों की अवहेलना भी है। सपा सेल ने ऐसा मर्यादाहीन पोस्ट करके सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया है, जिससे न केवल उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की छवि धूमिल हुई है। साथ ही साथ इस प्रदेश की लोकतंत्रता को भी धूमिल कर दिया है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...