7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहिंदुत्व छोड़कर नरक में गिरे, अब कर रहे स्वर्ग की तलाश… एकनाथ...

हिंदुत्व छोड़कर नरक में गिरे, अब कर रहे स्वर्ग की तलाश… एकनाथ शिंदे ने उद्धव सेना पर बोला हमला

Published on

ठाणे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की लिखी पुस्तक के विमोचन से पहले पार्टी पर निशाना साधा है। शिंदे ने उद्धव सेना पर सत्ता के लिए दिवंगत बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को त्यागने का आरोप लगाया है। राउत की किताब ‘नरकतला स्वर्ग’ (नरक में स्वर्ग) का शनिवार शाम को मुंबई में विमोचन किया जाएगा। शिंदे ने ठाणे में संवाददाताओं से कहा कि अगर वे बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के प्रति वफादार रहे होते, तो वे नरक में नहीं गिरते और आज ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचते जहां वे अब स्वर्ग की तलाश कर रहे हैं।

बालासाहेब ठाकरे पर क्या कहा?
एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे हिंदुत्व की विचारधारा में पूरी तरह से निहित थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेताओं के प्रति उनके मन में अपार सम्मान था। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ने गुजरात और देश के लिए उनकी प्रतिबद्धता और काम को पहचाना था। ठाकरे की दूरदर्शिता ने मोदी-शाह को हिंदुत्व के सही पथप्रदर्शक के रूप में पहचाना।

उद्धव ठाकरे पर बोला हमला
उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जो लोग अब कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं और बालासाहेब के आदर्शों को त्याग दिया है, वे उनके फैसलों के पीछे के कारणों को कभी नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने कहा कि वे उनकी विरासत से बहुत दूर चले गए हैं। साल 2022 में शिंदे के विद्रोह से शिवसेना विभाजित हो गई थी। इसके बाद ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। (इनपुट भाषा)

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...