6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'मेरे साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया गया', सूरज पंचोली ने कहा जिया...

‘मेरे साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया गया’, सूरज पंचोली ने कहा जिया खान सुसाइड केस में फंसाया गया, गंदे आरोप लगे

Published on

एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस के बाद सूरज पंचोली को एक दशक तक मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा था। 20 की उम्र में ही ‘केसरी वीर’ एक्टर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपों का सामना करते रहे। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस घटना के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कबूल किया है कि वह अभी भी इस बात से हैरान हैं कि उन्हें किसने फंसाया होगा। उन्होने इस बात की तरफ भी इशारा किया कि ऐसा वो लोग भी कर सकते हैं, जो पिता आदित्य पंचोली से नफरत करते हैं।

वरिंदर चावाल की टीम से बातचीक में सूरज पंचोली ने बताया कि वह सिर्फ 20 साल के थे, जब मीडिया ने उन्हें विलेन के रूप में पेश किया और कहा कि एक असफल रिश्ते के कारण उनके साथ ‘आतंकवादी जैसा व्यवहार’ किया गया। सूरज पंचोली ने एकतरफा कहानी की आलोचना करते हुए दावा किया कि किसी ने भी कहानी के दूसरे पक्ष को नहीं देखा या यह सवाल नहीं किया कि वास्तव में ये घटना किस वजह से हुई, बस उन पर ‘गंदे आरोपों’ का बोझ डाला गया।

सूरज पंचोली ने चारों तरफ से खुद को घिरा हुआ पाया
सूरज पंचोली ने आगे बताया कि लगातार आरोपों के कारण उन्हें ‘घिरा हुआ’ महसूस हुआ। एक्टर ने कहा कि अपने नाम पर लगे दाग को साफ करने का एक ही रास्ता उन्हें दिखा था कि वह पूरी सुनवाई से होकर गुजरें। इसके लिए उन्होंने बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। ‘केस चलना आसान नहीं है। खासकर जब मीडिया इसमें शामिल हो।’ एक्टर ने भावुक होते हुए याद किया कि कैसे कई साल कोर्ट के चक्कर लगाए। कभी हफ्ते में दो बार जाते तो कभी लगातार 6 दिन वहीं बीतते।

सूरज पंचोली अपनी गिरफ्तारी पर थे हैरान
सूरज पंचोली ने बताया कि जिया खान के घर से जो भी लेटर मिले थे, जिसके आधार पर उनको गिरफ्तार किया गया था, बाद में कोर्ट में फर्जी बता दिया गया था। इससे उनके मन में सवाल उठा कि पहले क्यों गिरफ्तार किया गया था। और अब उनको लगता है कि बोलने का समय आ गया है क्योंकि लोग सुनने के लिए तैयार हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...