12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्‍तान के बाद अब बांग्‍लादेश पर गिरी गाज, भारत ने उठाया बड़ा...

पाकिस्‍तान के बाद अब बांग्‍लादेश पर गिरी गाज, भारत ने उठाया बड़ा कदम, चीन-चीन चिल्‍लाएंगे यूनुस

Published on

नई दिल्‍ली:

भारत ने बांग्‍लादेश के ल‍िए आयात न‍ियमों को सख्‍त किया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस संबंध में बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को बांग्लादेश से आने वाले कुछ सामानों पर बंदरगाह संबंधी नए प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। ये नियम तुरंत लागू हो गए हैं। अब बांग्लादेश से कुछ खास सामान सिर्फ कुछ ही बंदरगाहों से भारत में आ सकेंगे। ऐसा क्यों किया गया, इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। इनमें व्यापार असंतुलन और कुछ राजनीतिक टिप्पणियां शामिल हैं।

नए नियमों के अनुसार, रेडीमेड कपड़े अब केवल न्हावा शेवा और कोलकाता बंदरगाहों के माध्यम से ही आयात किए जा सकेंगे। इन्हें किसी भी जमीनी बंदरगाह से नहीं लाया जा सकेगा। इसके अलावा, प्रोसेस्ड फूड, फलों के रस, कॉटन, प्लास्टिक और लकड़ी के फर्नीचर जैसे सामानों को भी कुछ खास बंदरगाहों से ही लाने की अनुमति होगी। ये सामान असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और पश्चिम बंगाल के कुछ खास चेक पोस्ट से नहीं लाए जा सकेंगे। हालांकि, बांग्लादेशी सामान भारत के रास्ते अगर नेपाल और भूटान जा रहा है तो उस पर ये नियम लागू नहीं होंगे। मछली, एलपीजी, खाने का तेल और पत्थर के टुकड़े जैसे सामानों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

सरकार ने प‍िछले महीने ल‍िया था यह ऐक्‍शन
सरकार ने पिछले महीने बांग्लादेश को भारत के जमीनी बंदरगाहों के जरिए दूसरे देशों को सामान भेजने की सुविधा भी बंद कर दी थी। भारतीय कपड़ा उद्योग ने पहले इस सुविधा पर चिंता जताई थी और इसे वापस लेने की मांग की थी। कारण है कि इससे व्यापार में असंतुलन हो रहा था।

कहा जा रहा है कि यह फैसला बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस की भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर की गई कुछ टिप्पणियों के बाद लिया गया है। यूनुस ने चीन में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत के पूर्वी हिस्से में सात ऐसे राज्य हैं, जिनकी समुद्र तक कोई पहुंच नहीं है। उन्होंने कहा था, ‘भारत के पूर्वी भाग में सात भू-आबद्ध राज्य हैं जिन्हें सात बहनों के नाम से जाना जाता है और उनका समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। हम समुद्र (बंगाल की खाड़ी) के संरक्षक हैं।’ उन्होंने चीन को अपने सामान को दुनिया भर में भेजने के लिए आमंत्रित भी किया था। उन्होंने चीन से कहा था कि वो उनके रास्ते से सामान भेज सकते हैं।

यहां नहीं लागू होगा ताजा न‍ियम
डीजीएफटी ने यह भी साफ किया है कि ये प्रतिबंध उन सामानों पर लागू नहीं होंगे जो बांग्लादेश से भारत होते हुए नेपाल और भूटान जा रहे हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई सामान बांग्लादेश से चला है और उसे भारत के रास्ते नेपाल या भूटान जाना है तो उसे इन बंदरगाह नियमों का पालन नहीं करना होगा।

इन नए नियमों का मकसद यह है कि कुछ खास सामानों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। सरकार का मानना है कि इससे व्यापार में संतुलन बना रहेगा और भारतीय उद्योगों को भी फायदा होगा। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इससे बांग्लादेश के साथ व्यापार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

इन प्रतिबंधों से उन व्यापारियों को परेशानी हो सकती है जो पहले जमीनी रास्तों से सामान लाते थे। उन्हें अब अपने सामान को न्हावा शेवा या कोलकाता बंदरगाहों के माध्यम से लाना होगा, जिससे उनका खर्च और समय बढ़ सकता है। सरकार ने यह फैसला कई पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया है। अब देखना यह है कि इन नए नियमों का व्यापार पर क्या असर पड़ता है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...