6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यसुबह-सुबह बिहार को चौंकाने की तैयारी में नीतीश कुमार के ये दो...

सुबह-सुबह बिहार को चौंकाने की तैयारी में नीतीश कुमार के ये दो विरोधी, करने जा रहे ‘बड़ा काम’

Published on

पटना:

बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव करते आप सबकी आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह आज 10 बजे जनसुराज का दामन थामेंगे। पटना के शेखपुरा हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधिवत इसकी घोषणा भी होगी। इस मौके पर जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर के साथ अन्य बड़े नेता भी शामिल रहेंगे।

नालंदा जायेंगे आरसीपी और पीके
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध मोर्चा खोल चुके आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर चुनावी जंग का ऐलान नालंदा की धरती से करेंगे। जनसुराज का मानना है कि नीतीश नीत एन डी ए सरकार का पोल वो नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र से करेंगे और बाद में इसका विस्तार होगा। अब जनसुराज के अभियान में पी के और आर सी पी की जोड़ी साथ साथ अभियान चलाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते है उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह
जनसुराज सूत्रों की माने तो आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी घोषणा होनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व संसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह आज संभवतः राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालेंगे। ज्ञात हो कि जनसुराज का संचालन शेखपुरा हाउस से हो रहा है। यह हाउस पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का ही है।

आप सबकी आवाज का क्या होगा?
माना जा रहा है कि आप सबकी आवाज का हाल ही में निबंधन हुआ है। प्रशांत किशोर की जनसुराज और आप सबकी आवाज के मर्जर में कानूनी अड़चन आ सकती है और बेवजह देर भी हो सकती है। इसलिए माना जा रहा है कि नीतीश कुमार को सत्ता से अपदस्थ करने को पार्टी का गठन करने वाले दोनों योद्धा अब एक साथ मिल कर nda को परास्त करने की रणनीति पर काम करेंगे।

नीतीश के साथ पीके और आरसीपी ने किया था काम
एक समय था जब राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रबल समर्थक और रणनीतिकार पी के ही थे। इन्होंने ही नारा दिया था बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है आई ए एस रहे आर सी पी भी नीतीश कुमार के प्रभाव में ही जनता दल यू को जॉइन किया। और जेडीयू के प्रमुख संगठनकर्ता बन गए। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया और केंद्रीय मंत्री भी। पर जेडीयू के तोड़ने के आरोप लगने से आहट आर सी पी ने जेडीयू से नाता तोड़ा और बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। लेकिन जब नीतीश कुमार फिर एन डी ए में आ गए तो वे भाजपा में इग्नोर किए जाने लगे। नतीजतन उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते आप सबकी आवाज पार्टी का गठन कर एन डी ए को चुनौती दे डाली।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...