6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका में लाइफटाइम नो एंट्री… भारतीयों के लिए अमेरिकी दूतावास की सख्त...

अमेरिका में लाइफटाइम नो एंट्री… भारतीयों के लिए अमेरिकी दूतावास की सख्त चेतावनी, छोटी सी चूक बढ़ा देगी मुश्किल

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों को लिए दूतावास ने चेतावनी जारी है। दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास ने अपने सख्त बयान में कहा है कि वीजा पर आए लोग अपनी तय अवधि से ज्यादा ना रुकें। अगर कोई वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए अमेरिका में तय समय से ज्यादा रुकता है तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा करने वाले नागिरकों की अमेरिका में एंट्री पर पूरी जिंदगी के लिए भी रोक लग सकती है। दूतावास ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।

नई दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, ‘अगर आप अमेरिका में अपनी तय सीमा से ज्यादा रुकते हैं तो आपको वापस भेजा जा सकता है। साथ ही भविष्य में आपके अमेरिका आने पर हमेशा के लिए रोक लग सकती है। यानी नियमों का उल्लंघन करने पर आप कभी भी अमेरिका नहीं जा पाएंगे।’ यह चेतावनी उन सभी भारतीयों के लिए है, जो अलग-अलग वीजा पर अमेरिका में हैं। इनमें टूरिस्ट और स्टूडेंट वीजा के अलावा वर्क परमिट शामिल है।

तय होती है वीजा की अवधि
अमेरिका में वीजा पर रहने की एक तय सीमा होती है। यह सीमा I-94 फॉर्म पर लिखी होती है। यह फॉर्म अमेरिका में एंट्री करते समय मिलता है। अगर कोई तय सीमा से एक दिन भी ज्यादा रुकता है तो उसे कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को वीजा अवधि बढ़ानी है तो उसे USCIS ( यूनाइटेड स्टेट सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस) से संपर्क करना चाहिए। यह संस्था लोगों को अमेरिका में रहने की अवधि बढ़ाने में मदद कर सकती है।

अमेरिका में इस साल जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से इमिग्रेशन और वीजा के मुद्दे पर नियमों में सख्ती की गई है। ट्रंप प्रशासन ने वीजा और इमिग्रेशन पर सख्त नियम बनाए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के समय से ही वीजा नियम सख्त करने और इमिग्रेशन में सख्ती की बात कही थी। डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर भेजने के लिए अभियान चलाया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...