11.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्य'कांग्रेस की घटिया राजनीति और राष्ट्रविरोधी सोच', शशि थरूर मामले पर क्यों...

‘कांग्रेस की घटिया राजनीति और राष्ट्रविरोधी सोच’, शशि थरूर मामले पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

Published on

बेगूसराय

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए उस पर ‘घटिया राजनीति’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब ऐसी पार्टी बन गई है जो देशहित में कोई बात नहीं करती, बल्कि सिर्फ नकारात्मक राजनीति करती है। शशि थरूर के एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर कांग्रेस की आपत्ति को उन्होंने ‘अंदरूनी कलह’ का संकेत बताया और कहा कि इससे साफ होता है कि कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र का अभाव है।

भारत को बदनाम करने की कोशिश: गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भारत की छवि को खराब करने की कोशिश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को देश के हितों से कोई लेना-देना नहीं है, वे केवल नकारात्मक बयानबाजी करके भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदनाम करते हैं। थरूर जैसे वरिष्ठ नेता के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक संकीर्णता को दर्शाता है।

गिरिराज ने तुर्की और पाकिस्तान पर भी साधा निशाना
तुर्की के बहिष्कार के मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने साफ कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश बन चुका है और जो देश उसका समर्थन करेगा, वह भारत का मित्र नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘भारत की सेना ने दुनिया को दिखा दिया है कि आतंकवाद का सामना कैसे किया जाता है। पाकिस्तान को कोई भी देश अब बचा नहीं सकता।’ इस संदर्भ में उन्होंने तुर्की की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि तुर्की यदि पाकिस्तान का साथ देता है, तो उसे भारत विरोधी ही माना जाएगा।

जनता का गुस्सा स्वाभाविक: गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि जब कोई देश भारत के शत्रु देश पाकिस्तान का समर्थन करता है, तो भारत की जनता का आक्रोश स्वाभाविक है। उन्होंने तुर्की और ऐसे अन्य देशों के बहिष्कार की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि भारत की जनता अब यह समझ चुकी है कि देशहित में कौन खड़ा है और कौन सिर्फ राजनीति कर रहा है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this