9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालसरकारी जमीन पर खूनी खेल, पुलिस की लापरवाही से चलने लगी दनादन...

सरकारी जमीन पर खूनी खेल, पुलिस की लापरवाही से चलने लगी दनादन गोलियां, भैंस खरीदने गए बेगुनाह युवक की मौत

Published on

मुरैना

जिले के निरार थाना क्षेत्र के तौर गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो बीते दो दिनों से गोलीबारी में तब्दील हो गया। रविवार देर रात को इस गोलीबारी में बॉबी गुर्जर नामक युवक की जान चली गई।

मृतक बॉबी गुर्जर मूल रूप से बर्बासिन गांव का निवासी था और अपने रिश्तेदार वकील सिंह के घर भैंस लेने गांव आया हुआ था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। और बॉबी को गोली लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था और वह केवल रिश्तेदारी में आया हुआ था।

आरोपी फरार हो गया
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में फैले तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने की लापरवाही
बताया जा रहा है कि बीते रोज भी दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई थी। यदि उस समय सख्त कार्रवाई की जाती, तो शायद इस दर्दनाक मौत को टाला जा सकता था। परिवारजनों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...