12.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल नहीं है भारत, फिलीस्तीन नहीं है पाकिस्तान… पाकिस्तानी सेना की नई...

इजरायल नहीं है भारत, फिलीस्तीन नहीं है पाकिस्तान… पाकिस्तानी सेना की नई गीदड़भभकी, कहा- हिंदुस्तान के सामने नहीं झुकेंगे

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि वो भारत के प्रभुत्व को कभी स्वीकार नहीं करने वाली है। पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि “पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है लेकिन भारत की किसी भी आक्रामकता का फौरन और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।” तुर्की की अनाडोलू एजेंसी को दिए गये एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि “पाकिस्तान किसी भी तरह के क्षेत्रीय प्रभुत्व को स्वीकार नहीं करेगा।” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान कभी भी भारतीय आधिपत्य के आगे नहीं झुकेगा और जितनी जल्दी वे (भारत) इसे समझ लेंगे, क्षेत्रीय शांति और दुनिया के लिए उतना ही बेहतर होगा।”

डीजी आईएसपीआर कहा, “भारत अमेरिका नहीं है और पाकिस्तान अफगानिस्तान नहीं है। भारत इजरायल नहीं है, और पाकिस्तान फिलिस्तीन नहीं है। पाकिस्तान कभी नहीं रुकेगा।” उन्होंने कहा कि “इस्लामाबाद अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है।” आपको बता दें कि पाकिस्तान की सेना लगातार विदेशी मीडिया में सक्रिय है। खासकर तुर्की की मीडिया के जरिए वो प्रोपेगेंडा फैलाने में लगी है।

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना ने उगला जहर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उस वक्त युद्ध की स्थिति बन गई, जब भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर कम ले कम आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। इसमें दर्जनों पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गये। जिसके बाद दोनों देशों के बीच बीच छोटा सा युद्ध हो गया। इस दौरान पाकिस्तानी मिसाइलों का जवाब देने के लिए भारत ने भी मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के एक दर्जन सैन्य एयरबेस पर हमले किए। भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा भी पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने भारत को पानी को हथियार बनाने के खिलाफ गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि इससे ऐसे परिणाम सामने आ सकते हैं, जो पीढ़ियों तक गूंजते रहेंगे। अरब न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि “पाकिस्तान के पानी को रोकने के लिए भारत द्वारा उठाया गया कोई भी कदम लाल रेखा को पार कर जाएगा।”

पाकिस्तानी सेना के अधिकारी ने आगे कहा कि “मुझे उम्मीद है कि ऐसा समय नहीं आएगा, लेकिन यह ऐसी कार्रवाई होगी जिसे दुनिया देखेगी और जिसके परिणामों के लिए हम आने वाले वर्षों और दशकों तक लड़ेंगे। कोई भी पाकिस्तान का पानी रोकने की हिम्मत नहीं कर सकता।” पाकिस्तान की सेना की तरफ से ये गीदड़भभकी भारत की तरफ से पिछले महीने दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड करने के बाद आई है। भारत ने साफ कर दिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं। भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि पाकिस्तान तय करे कि उसे आतंकवाद भेजना है या उसे पानी चाहिए। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...