16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग ने बरखेडा पठानी में करोडों की जमीन से...

बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग ने बरखेडा पठानी में करोडों की जमीन से अतिक्रमण हटाया

Published on

— बाउंड्रीवाल बनाकर जमीन को अपने कब्जे में लिया
भेल भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल उद्योगनगरी में लंबे समय से कब्जा कर अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं है। भेल नगर प्रशासन विभाग ने इसके लिए कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को भारी पुलिस प्रशासन के साथ नगर प्रशासन विभाग के बेदखली अमले ने भेल उद्योगनगरी के बरखेडा पठानी स्थित दशहरा व खेल मैदान से अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमणकारियों को बेदखल कर दिया। विभाग की मानें तो इस करोडों की जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर नगर प्रशासन विभाग ने जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। यह जमीन सालों से दशहरा व खेल मैदान के रूप में उपयोग में ली जा रही थी। हाल ही में इस जमीन को शादी हाल बनाने के लिए भेल प्रशासन ने एक कांट्रेक्टर को दी थी। जमीन खाली न होने के कारण उक्त कांट्रेक्टर इस जमीन को लेने तैयार नहीं था। यही कारण है कि भेल प्रशासन ने सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ इस मैदान पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर एसीपी गोविंदपुरा महावीर सिंह, अपर महाप्रबंधकद्वय टीयू सिंह, प्रशांत पाठक, संपदा अधिकारी रमेश चंद्रा, बेदखली प्रभारी डीके प्रधान, शाप सेल इंचार्ज चित्रेश दत्ता सहित भारी पुलिस बल मौजूद था।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की...

जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ पहल की शुरुआत

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’...