11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यआगरा: ट्रकों की जोरदार भिड़ंत से लगी भीषण आग, कैबिन में फंसकर...

आगरा: ट्रकों की जोरदार भिड़ंत से लगी भीषण आग, कैबिन में फंसकर जिंदा ही जल गया ड्राइवर, दो घायल

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश आगरा-ग्वालियर हाईवे सैंया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। तेज अवाज के धमाके के साथ ट्रकों में आग लग गई। केबिन में फंसकर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में दूर तक काला धुंआ फैल गया। देखने वालों की रूह कांप गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाडियां धूं-धूकर जल उठी और देखते ही देखते खाक हो गईं। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ था।

एसीपी सैंया देवेश सिंह ने बताया कि आगरा-ग्वालियर हाईवे के थाना सैंया में बिरई गांव के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गाडिय़ों में धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में कैंटर में बैठा चालक केबिन में फंस गया। इसकी जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। आगे वाली गाड़ी में बैठे चालक और क्लीनर को बाहर निकाल लिया गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कैंटर में लदे थे सीएनजी सिलेंडर
स्थानीय लोगों ने बताया कि आगे खड़े हुए ट्रक में ट्रांसपोर्ट का सामान लदा था। जिस गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी थी। उसमें सीएनजी के सिलेंडर लदे थे। कैंटर तेज स्पीड में था। वह आगे खड़े हुए ट्रक से टकरा गया। जिससे कैंटर में रखे सीएनजी सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए। सिलेंडर के टुकड़े काफी दूर तक खेतों बिखरे मिले।

घंटों तक जाम रहा हाईवे
आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंच गईं। ट्रकों में लगी आग इतनी भीषण थी कि काबू पाते-पाते कई घंटे लग गए। इस दौरान हाईवे के दोनों साइड पर जाम की स्थिति बन गई। करीब 2 घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। यातायात सुगम हो चुका है। मृतक व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...