19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यUP के पुलिसवालों को मिली गुड न्‍यूज, अब एक ही जिले में...

UP के पुलिसवालों को मिली गुड न्‍यूज, अब एक ही जिले में ड्यूटी कर सकेंगे हसबैंड और वाइफ

Published on

लखनऊ

पुलिस की नौकरी कितनी चुनौतियों से भरी है, इसके बारे में हर कोई जानता है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सैकड़ों पुलिसकर्मियों को राहत भरी खबर दी है। पुलिस विभाग में कार्यरत पति और पत्‍नी को अब एक ही जिले में तैनात किया जाएगा। डीजीपी ने बुधवार को इस संबंध में महत्‍वपूर्ण आदेश दिया है।

इस आदेश के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों के पति या पत्‍नी भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, उन्‍हें अब एक ही जिले में तैनाती दी जा सकती है। यह फैसला अनुकंपा नीति के तहत लिया गया है। इसका मकसद पुलिसकर्मियों के पारिवारिक जीवन को सरल बनाना है।

इस रैंक तक के पुलिसकर्मी उठा सकेंगे फायदा
इस आदेश के अनुसार, सब इंस्‍पेक्‍टर और इंस्‍पेक्‍टर रैंक के अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा। अगर पति और पत्‍नी दोनों पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और अलग जिलों में ड्यूटी करते हैं तो उनके अनुरोध पर उन्‍हें एक ही जिले में समायोजित किया जाएगा। पुलिस मुख्‍यालय की तरफ से जारी लेटर में कहा गया है कि कई पुलिसकर्मी दंपतियों ने एक ही जिले में पोस्टिंग की मांग की थी। इसे अब मंजूरी दे दी गई है।

बेसिक शिक्षक भी उठा रहे ये मांग
आपको बता दें कि एक दिन पहले बेसिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों शिक्षकों ने लखनऊ में धरना दिया था। उनकी मांग थी कि बगैर शर्त पति और पत्‍नी दोनों को एक ही जिले में तैनाती दी जाए। अलग जिलों में रहने के कारण शिक्षकों को पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशालय पर अपनी मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this