9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान ने 15 हजार वाले चीनी ड्रोन भेजे, हमने 15 लाख की...

पाकिस्तान ने 15 हजार वाले चीनी ड्रोन भेजे, हमने 15 लाख की मिसाइलें दागी, युद्ध में भारत को फायदा या नुकसान?

Published on

नागपुर

सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजे जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि डेलिगेशन भेजकर सरकार अलग-अलग देशों के साथ अच्छे संबंध बनाना और बढ़ाना चाहती है। पाकिस्तान के खिलाफ जंग शुरू होने पर किसी देश ने भारत के साथ खड़ा होने की कोशिश नहीं की। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि जिन देशों को हमने मदद की, वह भी पाकिस्तान के खिलाफ जंग में हमारे साथ खड़े नहीं रहे। ऐसे में यह बहुत ही गंभीर परिस्थिति बन जाती है। डेलिगेशन भेजकर सरकार सब देशों के साथ में संबंध मजबूत करना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ‘देर आई दुरुस्त आई’, इसका ऐसा अर्थ निकलता है। डेलिगेशन भेजने से क्या फायदा होगा यह बाद में समय बताएगा।

भारत-पाकिस्‍तान के युद्ध में कितना नुकसान हुआ?
उन्‍होंने कहा कि सरकार को भारत और पाकिस्‍तान के युद्ध में कितना नुकसान हुआ और हमें क्‍या फायदा मिला है, यह सब बताना चाहिए। आपने तो अमेरिका के इशारे पर हाथ मिलाकर सीजफायर की घोषणा की। हमारे सैनिक उन्होंने वापस भेज दिए और उनके सैनिक को हमने उनको वापस दिया और अब इस बारे में कोई सवाल पूछना यह क्या गलत है।

हमारे तीन या चार राफेल गिराए गए-वडेट्टीवार
उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान ने चीन में बने 5000 ड्रोन भारत में भेजे, जिनकी कीमत 15 हजार है। उसके लिए हमने 15 लाख की मिसाइलें दागी। बताया जा रहा है कि इसके पीछे चीन की सोची-समझी नीति थी। ऐसी भी चर्चा है कि हमारे तीन या चार राफेल गिराए गए। ऐसे में सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि हमारा यह नुकसान हुआ है या हमारा फायदा हुआ है।

विजय रैली पर उठाए सवाल
विजय वडेट्टीवार ने तिरंगा यात्रा पर कहा कि हिंदुस्तान में पहली बार हुआ है कि युद्ध विराम होने के बाद विजय रैली निकाली जा रही है। इसके पीछे भाजपा की क्या राजनीति है, इसके बारे में भी लोगों में शंका है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी यही कहा था ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जो भी सच्चाई है उसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देनी चाहिए।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...