19.8 C
London
Thursday, July 31, 2025
Homeखेलअंतिम 12 गेंद में मुंबई के बल्लेबाजों ने मचाया कत्लेआम! गेंदबाजों की...

अंतिम 12 गेंद में मुंबई के बल्लेबाजों ने मचाया कत्लेआम! गेंदबाजों की ऐसी पिटाई नहीं देखी होगी

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने धूम मचा दी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जब मुंबई की टीम संघर्ष कर रही थी तब सूर्या और नमन ने मिलकर 12 गेंद में सुनामी ला दिया। मुंबई की पारी में इन दोनों बल्लेबाजों ने जिस तरह की बैटिंग की उसे देखकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम दहल गई। पारी के आखिरी दो ओवर को निकाल दिया जाए तो दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कस रखा था, लेकिन मुकेश और दुश्मन्था चमीरा ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।

सूर्यकुमार यादव और नमन ने मिलकर दिल्ली के खिलाफ आखिर के दो ओवर में 48 रन कूट दिए। इन दो ओवर से पहले मुंबई का स्कोर 132 रन था। ऐसा लग रहा था कि मुंबई मुश्किल से 150 रन तक पहुंच पाएगी, लेकिन देखते ही देखते सब कुछ बदल गया और पारी समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन पर पहुंच गया।

कैसा था मुंबई के लिए 19वां और 20वां ओवर
दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुंबई के खिलाफ मुकेश कुमार पारी का 19वां ओवर करने आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने सिक्स के साथ शुरुआत की। हालांकि, दूसरी गेंद पर मुकेश जैसे-तैसे बचने में सफल रहे। इस गेंद पर सूर्या ने एक रन लेकर स्ट्राइक नमन धीर को दिया। इसके बाद नमन ने बचे हुए चारों गेंद को बाउंड्री के पार भेजकर सनसनी मचा दी। नमन ने मुकेश के खिलाफ दो चौके और दो छक्के लगाए। इस तरह 19वें ओवर में कुल 27 रन बने।

दिल्ली के लिए आखिरी ओवर चमीरा करने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाया। दूसरी गेंद वह मिस कर गए, लेकिन इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक दो सिक्स और एक चौका लगाकर कसर पूरी कर ली। हालांकि, अंतिम गेंद पर वह सिर्फ 1 रन ही ले पाए। इस तरह 20वें ओवर से मुंबई ने 21 रन जुटाए। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव 43 गेंद में 73 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि नमन ने 8 गेंद में 24 रन बनाए।

Latest articles

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी जापान में 20 लाख लोग निकाले गए

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी!...

भारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित

भेल भोपालभारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित,राजधानी भोपाल के स्कूलों...

भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

भेल भोपालभेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

IND vs ENG:जसप्रीत बुमराह खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट? गौतम गंभीर के बयान से बढ़ा सस्पेंस

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले, टीम इंडिया...

SummerSlam Main Event Leaked:WWE SummerSlam 2025: इतिहास में पहली बार दो रातों का शो, मेन इवेंट हुए लीक

WWE SummerSlam 2025 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. WWE के इतिहास में...

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच पर सस्पेंस अज़हर ने दिया बड़ा बयान

IND vs PAK: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है. टूर्नामेंट 9...