10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यकोर्ट ने चार दिन बढ़ाया पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा का रिमांड, पूछताछ...

कोर्ट ने चार दिन बढ़ाया पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा का रिमांड, पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

Published on

चंडीगढ़:

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को रिमांड अवधि को अदालत ने चार दिन और बढ़ा दिया है। जांच एजेंसी ने कोर्ट से अपील की थी कि मामले से जुड़े कुछ अहम पहलुओं की जांच अभी बाकी है, जिसके लिए आरोपी की हिरासत जरूरी है। अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद रिमांड बढ़ाने की अनुमति दे दी। अब एजेंसी को 4 और दिनों तक आरोपी से पूछताछ करने का अधिकार मिलेगा।

मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी
गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हिसार पुलिस ज्योति को कोर्ट लेकर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक चली सुनवाई में पुलिस ने दलील दी कि मामले में और जानकारी जुटानी है, जिसके लिए आरोपी का पुलिस रिमांड जरूरी है। अदालत ने तर्क स्वीकारते हुए रिमांड को 4 दिन और बढ़ा दिया। पेशी के दौरान पुलिस और प्रशासन ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। किसी भी अधिकारी ने केस से संबंधित कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। वहीं, ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा को भी अपनी बेटी से मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई।

16 मई को हुई थी गिरफ्तार
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था। उस पर पाकिस्तान के लिए खुफिया जानकारी साझा करने का गंभीर आरोप है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि वह सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से संवेदनशील जानकारी लीक कर रही थी। ज्योति से पूछताछ के दौरान डिजिटल डिवाइसेज़ और सोशल मीडिया खातों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

पुलिस क्यों मीडिया से सांझा नहीं कर रहा जानकारी
अभी तक की जांच में यह तो स्पष्ट हो गया है कि ज्योति कई बार पाकिस्तान और कोई अन्य देशों मे जाकर वीडियो बना अपने सोशल मीडिया चैनल पर डाल चुकी। ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान हाई कमिश्नर के कई कर्मचारियों और खुफिया एजेंसियों के लोगों से मिलना जुलना रहा है। सूत्रों ने बताया इस बात की पुष्टि ज्योति मल्होत्रा ने भी रिमांड के दौरान की है, लेकिन अभी तक यह कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि ज्योति ने कौन सी आपत्तिजनक जानकारी पाकिस्तान के अधिकारियों तक पहुंचाई है। अभी तक ज्योति एक बार मीडिया के सामने नहीं आ पाई और ज्योति का पक्ष भी शामिल नहीं है। ज्योति के मामले में पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है कोई भी पुलिस अधिकारी ज्योति के बारे में कोई भी जानकारी मीडिया से सांझा करने में कतरा रहे हैं।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...