10 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यमोदी का दिमाग ठंडा लेकिन लहू गर्म है… प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को...

मोदी का दिमाग ठंडा लेकिन लहू गर्म है… प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को दी एक बार फिर कड़ी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी आज राजस्थान के बीकानेर दौरे पर पहुंचे। पाकिस्तानी बॉर्डर के पास है मोदी ने हुंकार भरी। उन्होंने आतंक को पालने वाले पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका दिमाग ठंडा है, लेकिन लहू गर्म है और यह गर्मी अब पाकिस्तान को जलाने के लिए तैयार है।

हर आतंकवादी हमले की चुकानी होगी कीमत
प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि हर आतंकवादी हमले का जवाब भारत देगा, और यह जवाब इतना करारा होगा कि पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था दोनों घुटनों पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान भूल गया कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं। मेरे शरीर में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।’

पाकिस्तान की हार का सिलसिला
मोदी ने याद दिलाया कि पाकिस्तान कभी भी सीधी लड़ाई में भारत को हरा नहीं सका। बार-बार हार का मुंह देखने वाला यह पड़ोसी अब भी आतंक के रास्ते पर चल रहा है। रहीमखान एयरबेस, जो कभी पाकिस्तान की शान था, अब भारतीय सेना के प्रहार से तहस-नहस होकर ICU में पड़ा है। वहीं पाकिस्तान ने हमारे नाल एयरबेस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वो पूरी तरह नाकाम रहा। मैं आज इसी एयरबेस से आ रहा हूं।

ऑपरेशन सिंदूर के तीन संदेश
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के तीन साफ संदेश दिए। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं।
पहला – भारत पर आतंकी हमला हुआ… तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेनाएं तय करेंगी… तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी… और शर्तें भी हमारी होंगी।
दूसरा – एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है।
तीसरा – हम आतंक के आकाओं और आतंक की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे… उन्हें एक ही मानेंगे। पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा।

‘ना ट्रेड, ना टॉक- बस पीओके पर बात’
प्रधानमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि पाकिस्तान के साथ अब ना व्यापार होगा, ना कोई बातचीत। अगर बात होगी, तो सिर्फ और सिर्फ पीओके की। मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘पाकिस्तान अगर आतंकियों को एक्सपोर्ट करता रहा, तो उसे पाई-पाई के लिए मोहताज होना पड़ेगा।’

‘पानी की एक बूंद भी नहीं मिलेगी’
उन्होंने कहा, पाकिस्तान को भारत के हक का पानी भी अब नहीं मिलेगा। मोदी ने कहा, “भारतीयों के खून से खेलने की गलती पाकिस्तान को भारी पड़ेगी। हमारी सेना, हमारा संकल्प, और हमारी एकता ऐसी है कि दुनिया की कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती।”

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...