17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबुजुर्ग के गॉलब्लैडर में 8,125 स्टोन, डॉक्टर भी रह गए हैरान, ऑपरेशन...

बुजुर्ग के गॉलब्लैडर में 8,125 स्टोन, डॉक्टर भी रह गए हैरान, ऑपरेशन के बाद गिनने में ही लगे कई घंटे

Published on

गुड़गांव

हरियाणा के गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के गॉल ब्लैडर से से 8,125 पथरी निकाली। डॉक्टरों की टीम ने एक घंटे की सर्जरी के बाद गोल ब्लैडर तो निकाल लिया, मगर इतने पथरी गिनने में ही हॉस्पिटल स्टाफ को कई घंटे लग गए। मरीज को सर्जरी के दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

डॉक्टर ने क्या कहा?
गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीनियर डायरेक्टर डॉ. अमित जावेद ने बताया कि बुजुर्ग मरीज कई सालों से लगातार पेट में दर्द से परेशान थे। रुक-रुक कर बुखार आने और भूख न लगने की शिकायत भी थी। इस कारण वह कमजोर हो गए थे। उन्हें सीने और पीठ में भारीपन भी महसूस होता था। जांच में पता चला कि उनके गोल ब्लैडर में पथरी है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी (पित्ताशय की थैली को हटाने) के लिए सर्जरी की।

केस बड़ा जटिल था
डॉ. अमित जावेद ने बताया कि यह केस बड़ा जटिल था। अगर सही समय पर ऑपरेशन नहीं किया जाता तो गोल ब्लैडर में मवाद बन सकता था। समय के साथ पथरी की संख्या भी बढ़ जाती है। इस मरीज के केस में भी सालों की देरी के कारण पथरी जमा हो गई थी। गोल ब्लैडर के वॉल में फाइब्रोसिस की आशंका थी।

पथरी की गिनती में घंटों लगे
फोर्टिस के वाइस-प्रेसिडेंट और फैसिलिटी डायरेक्टर यश रावत ने बताया कि केस चुनौतीपूर्ण था, मगर डॉक्टरों की टीम ने इसे इसे कुशलता से संभाला। सर्जरी के बाद एक मुश्किल काम शुरू हुआ। सपोर्ट टीम को निकाली गई पथरी को गिनना था। पथरी की गिनती में घंटों लगे। बताया गया कि कुल 8,125 पथरी निकाली गईं।

डॉक्टरों की सलाह
डॉक्टरों ने बताया कि पित्त की पथरी से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। नियमित व्यायाम करें और संतुलित भोजन खाएं। अगर आपको पेट में दर्द या पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। समय पर इलाज कराने से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this