20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालविजय शाह की विवादित टिप्पणी के समर्थन में कांग्रेस विधायक ने किया...

विजय शाह की विवादित टिप्पणी के समर्थन में कांग्रेस विधायक ने किया पोस्ट…

Published on

भोपाल

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी कर विवादों में घिरे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पूरे देश में सुर्खियों में हैं। कांग्रेस उन पर पूरी तरह से हमलावर है और इस्तीफे की मांग कर रही है लेकिन इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक विधायक ने विजय शाह का समर्थन किया। कांग्रेस विधायक ने विजय शाह का समर्थन करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

विजय शाह का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन
विजय शाह के विवादित बयान के बाद उनका समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायक का नाम अभिजीत शाह है। अभिजीत शाह मध्यप्रदेश के हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक है। वो अजय शाह के बेटे और मंत्री विजय शाह के भतीजे हैं। अभिजीत शाह ने पार्टी से उलट अपने चाचा यानी विजय शाह का एक पुराना वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए उनका सपोर्ट किया है।

वीडियो शेयर कर लिखा- ‘शब्द गलत हो सकते हैं लेकिन…’
कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय शाह का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विजय शाह सेना की तारीफ करते दिख रहे हैं और इसके कैप्शन में अभिजीत शाह ने लिखा है- मकड़ाई रियासत स्वतंत्र भारत की उन विरल रियासतों में से थी, जिसने देश की एकता और अखंडता के पवित्र उद्देश्य को सर्वोपरि मानते हुए, किसी शर्त या विरोध के बिना, स्वेच्छा से अपनी समस्त भूमि, सत्ता और अधिकार भारत मां के चरणों में समर्पित कर दिए। यह निर्णय केवल एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च त्याग का प्रतीक था। शब्द गलत हो सकते हैं पर उस परिवार का कोई भी सदस्य देश द्रोही नहीं हो सकता।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...