12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान के खत्म होने के बाद ही पूरा होगा ऑपरेशन सिंदूर, मनोज...

पाकिस्तान के खत्म होने के बाद ही पूरा होगा ऑपरेशन सिंदूर, मनोज मुंतशिर ने लखनऊ के कार्यक्रम में कही बड़ी बात

Published on

लखनऊ:

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। प्रख्यात कवि और गीतकार मनोज शुक्ला ‘मुंतशिर’ ने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर मनोज मुंतशिर ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण को लेकर भी सवाल उठाए जा चुके हैं। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठ रहे तो कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। अगर पाकिस्तान अपनी कायरता से बाज नहीं आया तो पाकिस्तान के खत्म होने के बाद ही ऑपरेशन सिंदूर खत्म होगा।

दरअसल इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के 8 साल पूरे होने पर लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए थे। साथ ही प्रख्यात कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर, अन्नू अवस्थी समेत तमाम सम्मानित लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपना पक्ष रखा है।

भगवान राम पर भी उठे थे सवाल
मनोज मुंतशिर ने कहा कि जिस तरह के सवाल अब उठाए जा रहे हैं, वे इतिहास में हमेशा से उठते रहे हैं। भगवान श्री राम को लेकर सवाल उठाए गए। भगवान श्री कृष्ण को लेकर भी सवाल उठाए गए थे, इसलिए अगर अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं तो मुझे इससे कोई खास आश्चर्य नहीं है। वहीं एक सवाल पर कहा कि भारत को पाकिस्तान के परमाणु बम से खतरा नहीं है बल्कि भारत के कीटाणु बम से हैं, इनका सफाया होना चाहिए।

तिरंगे के नीचे खड़ा पूरा देश
मनोज मुंतशिर ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि एक तिरंगे झंडे के नीचे पूरा देश खड़ा हो गया था। हमारी सेना ने आतंकी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। मनोज मुंतशिर ने कहा कि हम सवाल ही उठाते रहेंगे या सेलिब्रेट भी करेंगे। बुझदिल पड़ोसी ने धर्म पूछकर हमारे लोगों को मार दिया था, उसे जवाब दिया गया है। इस गलतफहमी में कोई न रहे कि सीजफायर हो गया ऑपरेशन सिंदूर खत्म हो गया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...