11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य40 हजार रुपये के लिए देश से गद्दारी, शेयर की खुफिया जानकारी…...

40 हजार रुपये के लिए देश से गद्दारी, शेयर की खुफिया जानकारी… गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया सहदेव सिंह गोहिल

Published on

कच्छ

गुजरात के कच्छ जिले के सीमावर्ती इलाके से एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सहदेव सिंह गोहिल के रूप में हुई है, जो पेशे से एक हेल्थ वर्कर है। एटीएस के अनुसार, आरोपी ने भारतीय सीमा, BSF (सीमा सुरक्षा बल) और इंडियन नेवी की गतिविधियों और इलाकों की तस्वीरें और अन्य संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजी थी। वह गुजरात के कई सीमावर्ती क्षेत्रों की सूचनाएं भी सांझा कर चुका था।

अदिति भारद्वाज नाम के पाकिस्तानी एजेंट से था संपर्क
पूछताछ में सामने आया कि सहदेवसिंह 2023 के जून-जुलाई से ‘अदिति भारद्वाज’ नामक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। दोनों के बीच वाट्सएप पर बातचीत होती थी। जनवरी 2025 में सहदेव सिंह ने अपने आधार कार्ड से भारतीय सिम कार्ड लिया और फरवरी 2025 में उस सिम कार्ड को ओटीपी के जरिए अदिति भारद्वाज को सौंप दिया, जिससे व्हाट्सएप कॉलिंग और मैसेजिंग शुरू की गई।

40,000 रुपये तक मिले थे जासूसी के बदले
सहदेवसिंह को जासूसी के बदले में 40,000 रुपये तक की राशि मिल चुकी थी। वह कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर पाकिस्तान के लिए काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसके फोन को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) को भेजा गया है, जहां से उसकी चैटिंग, लोकेशन और मीडिया ट्रांसफर का विश्लेषण किया जा रहा है। गुजरात एटीएस मामले की गहराई से जांच कर रही है। संदेह है कि इस जासूसी नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब कॉल डिटेल्स, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और डिजिटल डिवाइस की पड़ताल में जुट गई हैं।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...