11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'राहुल को लगता है प्रधानमंत्री पद उनके खानदान का पेटेंट है', मोदी...

‘राहुल को लगता है प्रधानमंत्री पद उनके खानदान का पेटेंट है’, मोदी पर सवाल उठाने पर कांग्रेस नेता पर बृजभूषण शरण सिंह ने बोला हमला

Published on

सुल्तानपुर:

अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में सुल्तानपुर पहुंचे। शहर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमलावर दिखे।

बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी के चार-छह साल का बयान देख लीजिए, यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि राहुल जैसे नेता को ढो रहे हैं। इनकी पार्टी इसी में समाप्त हो गई और बाकी जो बची है, समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी मैं उनका बयान देख रहा हूं कितने जहाज गिरे, क्या आप चाहते हैं कि हिंदुस्तान के सब जहाज पाकिस्तान ने मार गिराए। इसी में आपको खुशी होगी क्या? आप ये हिसाब-किताब, लेखा-जोखा जो मांग रहे हैं, ये दस रोज बाद आप नहीं मांग सकते।

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा आप कहते थे कि सरकार जो भी करेगी हम उसके साथ हैं। अरे अभी राख भी ठंडी नहीं हुई महाराज (राहुल गांधी) लेखा-जोखा मांगने लगे। आप (राहुल) ऐसा लेखा-जोखा मांगते हो, ऐसा प्रश्न करते हो, जिससे पाकिस्तान में खुशी की लहर दौड़ जाती है। पाकिस्तान की मीडिया उसको उठाती है। आपको अपनी देश की सेना पर भरोसा नहीं है? मैं मानता हूं कि आप प्रधानमंत्री को न प्रधानमंत्री मानते हों, क्योंकि प्रधानमंत्री मानने में बड़ी दिक्कत होगी। आपको लगता है कि प्रधानमंत्री पद जो है, ये उनके खानदान का पेटेंट है। ये मेरा ही पेटेंट है तो न मानो प्रधानमंत्री। क्या इस देश को अपना देश मानते हो? इस देश की सेना को अपनी सेना मानते होते तो ऐसा सवाल न करते, इसलिए मैं इस बयान की घोर निंदा करता हूं। वहीं, स्वामी प्रसाद के बयान पर उन्होंने कहा कि वो भौंकता है तो उसके भौंकने से क्या होता है?

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...