11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा', लखनऊ में सपा ने...

‘नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा’, लखनऊ में सपा ने वॉल पेंटिंग से पीएम नरेंद्र मोदी से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किया सवाल

Published on

लखनऊ:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना के इस ऑपरेशन को एक ओर जहां सराहा जा रहा है, तो दूसरी ओर ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति गरमा गई है। पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी जारी है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक बयान में कहा कि मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। जिसके बाद वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है। पीएम मोदी के इस बयान के खिलाफ लखनऊ में पेंटिंग के जरिए निशाना साधा गया है।

लखनऊ स्थित अंबेडकर पार्क के बाहर वाली दीवार पर पेंटिंग की गई है। इस पेंटिंग के जरिए पीएम मोदी के गर्म सिंदूर वाले बयान के खिलाफ बयानबाजी की गई है। पेंटिंग के जरिए पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते लिखा गया कि काश आपकी नसों में गर्म सिंदूर की जगह गर्म खून बह रहा होता, तो अब तक पहलगाम में जान गवाने वालों को न्याय मिल गया होता। पेंटिंग से सबसे पहले काले कलर से पीएम मोदी लिखा गया है। बाकी पूरे बयान को लाल रंग से लिखा गया है। इस पेंटिंग को सपा की महिला कार्यकर्ता समयुन खान और रमा यादव ने लिखवाया है। फिलहाल इस पेंटिंग के बाद सूबे की राजधानी की राजनीति गरमा गई है।

फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गैलेंडर की मदद से वॉल पेंटिंग को हटा दिया है। वहीं, पीएम मोदी के बयान पर वॉल पेंटिंग के जरिए निशाना साधने वाली सपा कार्यकर्ता का कहना है कि उन्होंने लाल रंग में सिंदूर मिलाकर पेंटिंग करके शहीदों के लिए न्याय की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल किया कि खुलेआम निर्दोष लोगों को मारा गया है, हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े गए हैं, ऐसे में उन आतंकियों के खिलाफ क्या किया गया है। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में करीब 26 निर्दोष पर्यटकों को आतंकियों ने मार दिया था। जिसके खिलाफ भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...